facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

महाकुंभ में योगी कैबिनेट की बैठक कल, धार्मिक पर्यटन को मिलेंगी नई सौगातें!

Advertisement

इस बैठक में कैबिनेट मंत्रियों के अलावा प्रदेश सरकार के सभी राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार और राज्य मंत्री भी शामिल होंगे।

Last Updated- January 21, 2025 | 7:56 PM IST
Yogi cabinet meeting at Mahakumbh tomorrow. Projects for religious tourism may be announced महाकुंभ में योगी कैबिनेट की बैठक कल, धार्मिक पर्यटन को मिलेंगी नई सौगातें!

प्रयागराज महाकुंभ में बुधवार को उत्तर प्रदेश मंत्रिपरिषद की बैठक होगी। बैठक में योगी सरकार के सभी 54 मंत्रियों को बुलाया गया है। इस बैठक में प्रदेश को कई सौगात देने वाली योजनाओं और प्रस्तावों को मंजूरी दी जाएगी। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूरे मंत्रिमंडल के साथ त्रिवेणी संगम की धारा में डुबकी भी लगाएंगे।

बुधवार को होने वाली मंत्रिपरिषद की बैठक में प्रयागराज सहित प्रदेश के धार्मिक पर्यटन स्थलों के लिए विकास की नई परियोजनाओं को मंजूरी दी जा सकती है। इसके साथ ही योगी सरकार कुछ और कल्याणकारी योजनाओं का ऐलान भी इस बैठक में कर सकती है। इस बैठक में कैबिनेट मंत्रियों के अलावा प्रदेश सरकार के सभी राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार और राज्य मंत्री भी शामिल होंगे।

इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2019 कुंभ मेले में भी अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ संगम में डुबकी लगाई थी। तब मुख्यमंत्री के साथ अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरि और अन्य साधु संतों ने भी संगम में स्नान किया था।

प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि महाकुंभ में योगी सरकार की बैठक में शामिल होने के लिए यूपी सरकार के सभी 54 मंत्रियों को बुलाया गया है। यह बैठक अरैल के त्रिवेणी संकुल में दोपहर 12 बजे शुरू होगी। संगम में स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को असुविधा न हो, इसके लिए अरैल में बैठक करने का फैसला लिया गया है। पहले ये बैठक मेला प्राधिकरण के सभागार में होनी थी, लेकिन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए बाद में बैठक का स्थान बदल दिया गया। क्योंकि अगर मेला प्राधिकरण के सभागार में मंत्रियों की बैठक की जाती है तो वीआईपी सुरक्षा के चलते श्रद्धालुओं को दिक्कत हो सकती थी।

Also read: प्रयागराज महाकुंभ में 5,000 से अधिक नागा सन्यासियों की नई फौज अखाड़ों में शामिल होगी, परंपरा का हुआ भव्य शुआरंभ

बैठक के बाद सभी मंत्री अरैल वीआईपी घाट से मोटर बोट के जरिए संगम जाएंगे। यहां सीएम योगी समेत सभी मंत्री विधिवत पूजन करेंगे। इसके बाद संगम तट पर बनी जेटी के जरिये त्रिवेणी में आस्था की डुबकी लगाएंगे। जानकारी के मुताबिक सीएम योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, सूर्य प्रताप शाही, स्वतंत्रदेव सिंह, बेबी रानी मौर्य, जयवीर सिंह, लक्ष्मी नारायण चौधरी, धर्मपाल, नंद गोपाल नंदी और अनिल राजभर सहित सभी 21 मंत्री और बाकी स्वतंत्र प्रभार वाले और राज्यमंत्री सहित कुल 54 मंत्री कैबिनेट बैठक में शामिल होने के बाद विधिवत संगम में स्नान करेंगे।

बुधवार की बैठक में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने वाली कई घोषणाएं की जा सकती हैं। इनके लिए धनराशि का आवंटन अगले महीने पेश होने वाले प्रदेश सरकार के सालाना बजट में किया जाएगा।

Advertisement
First Published - January 21, 2025 | 7:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement