facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

योगी सरकार पावरलूम बुनकरों को सौर ऊर्जा के जरिए काम करने करने के लिए प्रोत्साहित करेगी

Advertisement

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि पावरलूम बुनकरों को बिजली चोरी रोकते हुए उन्हें बालों में उचित सब्सिडी दी जाए।

Last Updated- January 06, 2023 | 3:47 PM IST
UP CM Yogi

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पावरलूम बुनकरों को सौर ऊर्जा के जरिए काम करने करने के लिए प्रोत्साहित करेगी। पावरलूम बुनकरों को सोलर पैनल देने के लिए प्रदेश सरकार अभियान शुरू करेगी। साथ ही पुराने तरीके से पावरलूम चला रहे बुनकरों को बिजली बिल में सब्सिडी दी जाएगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि पावरलूम बुनकरों को बिजली चोरी रोकते हुए उन्हें बालों में उचित सब्सिडी दी जाए। साथ ही पावरलूम बुनकरों को अपग्रेड करने की योजना पर भी तेजी से काम किया जाए। बुनकरों के उत्पादों को भी आधुनिक बाजार के अनुकूल बनाने में सरकारी मदद दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में ढाई लाख से ज्यादा की संख्या में बुनकर पॉवरलूम से जुड़े हुए हैं। यही उनकी आजीविका का मुख्य साधन है। हमें इस व्यवस्था को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि बिजली चोरी को रोकते हुए प्रदेश के बुनकरों को बिजली के बिल में आवश्यक सब्सिडी दी जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि पॉवर कॉर्पोरेशन इसको लेकर व्यवस्था बनाएं।

पावरलूम बुनकरों को लेकर एमएसएमई बुनकर योजना के संबंध में प्रस्तुतिकरण को देखते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस क्षेत्र में विशेष ध्यान दिए जाने की जरुरत है। इस दौरान बिजली की खपत और उस पर दी जाने वाली सब्सिडी को लेकर उन्होंने अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि बुनकरी व्यवसाय से जुड़े प्रदेश के बड़े केंद्र जैसे अम्बेडकर नगर, वाराणसी, मऊ, गोरखपुर, मेरठ आदि जिलों के सम्भ्रांत बुनकर व्यवसायियों से बात की जानी चाहिए और सुधार के लिए उनकी राय सुनी जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बुनकरों के लिए विद्युत खपत की योजना को नेट बिलिंग के साथ जोड़ते हुए सोलर पावर की दिशा में आगे बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि अभी सोलर पैनल लगाने के लिए बुनकरों को 30000 रुपए तक सब्सिडी दी जा रही हैं। इसके लिए बुनकरों को प्रोत्साहित करते हुए इस परियोजना पर मिशन मोड में कामकिया जाए। साथ ही यह भी ध्यान रखा जाए कि बिजली के उपभोग का मूल्य हर हाल में पावर कारपोरेशन को मिले यह भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रदेश के ज्यादातर बुनकर आज भी पुरानी तकनीक पर कार्य कर रहे हैं जबकि बाजार में आज नई तकनीक और डिजाइन आ गयी हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बुनकरों को जल्द से जल्द अपग्रेड करते हुए उनके उत्पादों को समयानुकूल बनाएं। साथ ही उनके डिजाइन पर विशेष ध्यान दिया जाए।

Advertisement
First Published - January 6, 2023 | 3:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement