facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PM Kusum scheme के तहत 30000 वॉटर सोलर पंप लगाएगी योगी सरकार

Advertisement

केंद्र सरकार की सहायता से चलने वाली पीएम कुसुम योजना में योगी सरकार राज्यांश के तौर पर 217.84 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

Last Updated- September 17, 2023 | 4:16 PM IST
National Voters' Day 2024: मतदान हमारा कर्तव्य भी और अधिकार भी- CM योगी आदित्यनाथ

किसानों को बिजली के चलते हो रही सिंचाई की समस्या से निजात मिलेगी। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार 30000 सोलर पंपों की स्थापना करेगी।

प्रदेश सरकार ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए पीएम कुसुम योजना (PM Kusum Scheme) के तहत विभिन्न जिलों में 30000 सोलर चलित फोटोवोल्टिक इरिगेशन पंप लगाने का लक्ष्य रखा है। इस योजना में 434 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

योगी सरकार राज्यांश के तौर पर 217.84 करोड़ रुपये खर्च करेगी

केंद्र सरकार की सहायता से चलने वाली पीएम कुसुम योजना में योगी सरकार राज्यांश के तौर पर 217.84 करोड़ रुपये खर्च करेगी। केंद्र सरकार इस मद में 217.09 करोड़ रुपये देगी।

रविवार को प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा उत्थान महाभियान (PM Kusum) को उत्तर प्रदेश में लागू करने के लिए संशोधित कार्ययोजना को मंजूरी दी है। योजना में सरफेस व सबमर्सिबल पंप की स्थापना कर प्रदेश के सभी 75 जिलों के किसानों को स्वच्छ ऊर्जा आधारित किफायती सिंचाई की व्यवस्था कराई जाएगी।

इस कार्ययोजना को लागू करने की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश नवीनीकरण ऊर्जा अभिकरण (यूपीनेडा को सौंपी गयी है। परियोजना के तहत प्रत्येक सोल पंप पर होने वाले खर्च का 30 फीसदी केंद्र व 30 फीसदी राज्य सरकार वहन करेगी जबकि शेष धनराशि किसान बैंक से ऋण लेकर जमा कर सकते हैं।

ऋण पर दिए जाने वाले ब्याज में 6 फीसदी की सब्सिडी मिलेगी

किसानों के द्वारा लिए गए ऋण पर देय ब्याज में भी केंद्र व राज्य की ओर से 3-3 फीसदी की छूट दी जाएगी। इस तरह के किसान को ऋण पर दिए जाने वाले ब्याज में 6 फीसदी की सब्सिडी मिलेगी। परियोजना के तहत 7.5 हार्स पावर के स्टैंड एलोन सोलर पंप लगाए जाएंगे।

पीएम कुसुम योजना में किसानों का चयन पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा। संशोधित कार्ययोजना के मुताबिक यूपीनेडा दो हार्स पावर से लेकर 10 हार्स पावर तक के पंप लगाने का काम करेगी। योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को कृषि विभाग की वेबसाइट पर खुद को रजिस्टर करना होगा।

आवेदन के समय किसान को 5000 रुपये टोकन मनी के तौर पर जमा करना होगा। किसानों को सब्सिडी जिलेवार आवंटित लक्ष्य के आधार पर दी जाएगी।

Advertisement
First Published - September 17, 2023 | 3:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement