facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

UP: योगी सरकार की बड़ी पहल, प्रदेश के 16 जिलों में बनेंगे 1,000 टन क्षमता वाले गोदाम; किसानों को मिलेगा लाभ

Advertisement

उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए योगी सरकार बड़े गोदाम बनवाएगी।

Last Updated- June 02, 2025 | 7:41 PM IST
UP CM Yogi Adityanath

प्रदेश सरकार की योजना के मुताबिक 16 जिलों में बड़ी भंडारण क्षमता वाले गोदाम बनाए जाएंगे। इन गोदामों में प्रत्येक की क्षमता 1,000 टन की होगी और इससे किसानों को राहत मिलेगी। योगी सरकार ने किसानों की सुविधा के लिए एक बड़ी योजना को अमल में लाने का निर्णय लिया है। प्रदेश के 16 जिलों में 24 बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों (पैक्स) के माध्यम से 1,000 टन तक की क्षमता वाले गोदाम बनाए जाएंगे। यह परियोजना विश्व की सबसे बड़ी अन्न भंडारण योजना के तहत संचालित की जा रही है।

इस योजना से किसानों को उनके कृषि उत्पादों के भंडारण की बेहतर सुविधा मिलेगी। जिससे उन्हें फसल बेचने में जल्दबाजी नहीं करनी पड़ेगी और उचित दाम मिल सकेगा। इसके अलावा इन गोदामों से कृषि उद्योग तथा रोजमर्रा की वस्तुओं के वितरण और विक्रय का भी सशक्त प्रबंधन सुनिश्चित किया जाएगा।

इन 16 जिलों में बनेंगे बड़े गोदाम

इन गोदामों का निर्माण प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित कई जिलों में किया जाएगा। प्रदेश सरकार के प्रवक्ता के मुताबिक लखनऊ, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अमेठी, बहराइच, रायबरेली, एटा, मथुरा, फर्रुखाबाद, लखीमपुर खीरी, कानपुर नगर, महाराजगंज, कुशीनगर, जालौन, पीलीभीत और झांसी में इन गोदामों का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 24 बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों में 500 से 1,000 टन क्षमता वाले गोदामों का निर्माण किया जा रहा है।

Also read: मौसम, कीड़ों के आगे नहीं टिका आम यूपी में बागवानों की आस हुई धड़ाम

इसके साथ ही इन गोदामों से किसानों को उनकी उपज को लंबे समय तक सुरक्षित रखने की सुविधा भी मिलेगी। इन गोदामों के जरिये कृषि उपज और रोजमर्रा की वस्तुओं के विक्रय में पारदर्शिता व कुशलता आएगी। भंडारण सुविधा मिलने से किसान सीधे बाजार में उचित समय और उचित मूल्य पर उपज बेच सकेंगे, जिससे बिचौलियों की भूमिका समाप्त हो जाएगी।

वस्तुओं की सप्लाई में नहीं आएगी कोई दिक्कत

प्रवक्ता ने बताया कि योगी सरकार की इस बड़ी पहल से कृषि उत्पादों के भंडारण व विपणन को बढ़ावा मिलेगा। इससे कृषि उद्योग और रोजमर्रा की वस्तुओं को विक्रय करने का बेहतर प्रबंधन होगा और ग्रामीण क्षेत्रों की विभिन्न आवश्यकताओं की आपूर्ति में कोई दिक्कत नहीं आएगी। प्रदेश सरकार सहकारिता क्षेत्र में संचालित हो रही प्राथमिक सहकारी समितियों को मजबूत करने के लिए उन्हें खाद, बीज के साथ जन औषधि केंद्रों के संचालन का काम भी दे रही है।

Advertisement
First Published - June 2, 2025 | 7:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement