facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Uttarakhand Tunnel Collapse: श्रमिकों से संपर्क स्थापित हुआ, CM धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण

Advertisement

सिलक्यारा में बनाए गए पुलिस नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार, वॉकी-टॉकी के जरिए सुरंग में फंसे लोगों से संपर्क हुआ है और सभी सुरक्षित हैं ।

Last Updated- November 13, 2023 | 1:54 PM IST
Under-construction tunnel collapsed in Uttarakhand
Under-construction tunnel collapsed in Uttarakhand

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक निर्माणाधीन सुरंग के एक हिस्से के ढहने से उसके अंदर फंस गए सभी 40 श्रमिक सुरक्षित हैं और उनसे संपर्क स्थापित करने में सफलता मिल गयी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव एवं राहत कार्यों का निरीक्षण किया । सिलक्यारा—डंडालगांव सुरंग में पिछले 24 घंटे से ज्यादा समय से फंसे श्रमिकों तक पहुंच बनाने के लिए बचाव कर्मी रात भर मलबा हटाने के काम में जुटे रहे । श्रमिकों तक खाना, पानी और ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है ।

सिलक्यारा में बनाए गए पुलिस नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार, वॉकी-टॉकी के जरिए सुरंग में फंसे लोगों से संपर्क हुआ है और सभी सुरक्षित हैं ।

नियंत्रण कक्ष के अनुसार, अंदर फंसे लोगों द्वारा खाने की मांग की गई है और उन्हें पाइप के जरिए खाने के पैकेट भेजे जा रहे हैं। श्रमिक फिलहाल 60 मीटर दूर हैं। सुरंग में पानी के लिए बिछी पाइपलाइन के जरिए ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है । इसी पाइपलाइन के जरिए कंप्रेसर की मदद से दबाव बनाकर श्रमिकों तक खाने के पैकेट भेजे जा रहे हैं ।

मुख्यमंत्री धामी गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय के साथ सिलक्यारा पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया । स्थलीय निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां तेजी से मलबा हटाने का काम किया जा रहा है और अंदर फंसे मजदूरों के लिए खाद्य सामग्री कम्प्रेसर के माध्यम से भेजी जा रही है । उन्होंने आशा व्यक्त की कि जल्द ही बचाव कार्य पूरा कर लिया जाएगा और श्रमिकों को बाहर निकाल लिया जाएगा । मुख्यमंत्री ने कहा कि मामले को लेकर राज्य और केंद्र सरकार गंभीर हैं ।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और रेल मंत्री ने उनसे घटना को लेकर विस्तार से बातचीत की है और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है । उन्होंने श्रमिकों के परिजनों से कहा कि अंदर फंसे लोगों को जल्द से जल्द सकुशल बाहर निकालने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं ।

उत्तरकाशी जिले में ब्रह्मखाल-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणाधीन सुरंग का एक हिस्सा रविवार की सुबह अचानक ढह गया था जिससे उसमें 40 श्रमिक फंस गए थे । सुरंग का ढहने वाला हिस्सा उसके मुहाने से करीब 200 मीटर दूर है। सुरंग का निर्माण कर रही नवयुग इंजीनियरिंग लिमिटेड के अनुसार सुरंग में फंसे मजदूर बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के हैं।

Advertisement
First Published - November 13, 2023 | 1:45 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement