facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Vacancies : पब्लिक सेक्टर में रोजगार 8.8 प्रतिशत घटा

Advertisement
Last Updated- February 28, 2023 | 11:15 PM IST
jobs

महामारी के साल के निचले स्तर के बाद 2021 में आई तेजी के बाद सरकारी नौकरियों में कमी आई है। 2022 में सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों सहित केंद्र व राज्य दोनों सरकारों के नई पेंशन योजना (NPS) के सबस्क्राइबरों की संख्या 8.8 प्रतिशत घटकर 5,65,500 रह गई है।

केंद्र व राज्य सरकारों ने सभी सरकारी नौकरियों के लिे एनपीएस अनिवार्य कर दिया है। ऐसे में विश्लेषकों का मानना है कि एनपीएस को सार्वजनिक क्षेत्र में नए रोजगार के सृजन का रूपक माना जा सकता है।

बहरहाल विपक्ष शासित कुछ राज्यों राजस्थान, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, झारखंड और पंजाब ने हाल में पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बहाल करने की घोषणा की है और एनपीएस छोड़ दिया है।

2022 में एनपीएस के सदस्य बनने वाले केंद्र सरकार के कुल 1,18,020 सबसक्राइबरों में युवा सबसस्क्राइबरों (18 से 28 साल) की हिस्सेदारी घटकर 65.2 प्रतिशत रह गई है, जो इसके पहले के साल में 67.8 प्रतिशत थी।

बहरहाल नई महिला युवा सबस्क्राइबरों की संख्या 2 प्रतिशत बढ़कर 21.2 प्रतिशत हो गई है। वहीं युवा पुरुष सबस्क्राइबरों की संख्या 78.9 प्रतिशत से मामूली घटकर 78.6 प्रतिशत रह गई है।

बिजनेस स्टैंडर्ड द्वारा कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के आंकड़ों के इसके पहले किए गए विश्लेषण से यह सामने आया था कि नई औपचारिक नौकरियों में 18 से 25 साल के युवाओं की हिस्सेदारी 2022 में बढ़कर कम से कम 5 साल के उच्च स्तर 56 प्रतिशत पर पहुंच गई है, जो 2018 में 50.9 प्रतिशत थी।

इसकी तुलना में 2022 में राज्य सरकारों के 4,47,480 सबसक्राइबर एनपीएस में शामिल हुए, जिनमें से सिर्फ 33 प्रतिशत ही 18 से 28 साल आयु वर्ग के हैं। इनकी संख्या में पिछले साल की तुलना में 2 प्रतिशत अंक की बढ़ोतरी हुई है।

यह नौकरियां पाने में युवतियों की हिस्सेदारी बहरहाल 2022 में घटकर 35.4 प्रतिशत रह गई है, जो इसके पहले के साल में 37.1 प्रतिशत थी। यह केंद्र में दिखी स्थिति के विपरीत है।

Advertisement
First Published - February 28, 2023 | 11:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement