facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मुंबई में 15 रुपये में बिकने वाला वड़ा पाव हो सकता है महंगा, जानें क्या है वजह

Advertisement

कुलगांव-बदलापुर बेकरी ओनर्स वेलफेयर असोसिएशन ने पाव के दाम बढ़ाने का यह फैसला किया।

Last Updated- December 24, 2024 | 7:00 PM IST
VadaPav

मुंबई और आसपास वड़ा पाव के शौकीन लोगों को अब इसके लिए ज्यादा कीमत चुकानी पड़ेगी। आम आदमी के आहार माने जाने वाले वड़ा पाव की कीमत में इजाफा होने की आशंका है। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बदलापुर में बेकरी मालिकों के संघ ने मंगलवार से पाव (डबल रोटी) की कीमत में तीन रुपये की बढ़ोतरी की है। अब एक लादी पाव (आठ पाव) की कीमत 20 रुपये से बढ़कर 23 रुपये हो गई है।

कुलगांव-बदलापुर बेकरी ओनर्स वेलफेयर असोसिएशन ने पाव के दाम बढ़ाने का यह फैसला किया। इस फैसले के बाद वड़ा पाव की कीमतें बढ़ने की आशंका जताई जा रही है, जिससे आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ेगा।

महंगाई का दबाव, बढ़ी लागत

असोसिएशन के सचिव उजेट मुल्ला ने बताया कि महंगाई और जीवनावश्यक वस्तुओं की कीमतों में हुई वृद्धि के चलते यह निर्णय लिया गया। एसोसिएशन के पदाधिकारी अयूब गडकरी ने कहा कि कच्चे माल जैसे आटा, तेल और अन्य सामग्रियों की लागत में करीब 20% की बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा, “हमने लंबे समय तक कीमतें न बढ़ाने की कोशिश की, लेकिन अब लागत का दबाव असहनीय हो गया था।”

अन्य उत्पादों की कीमतों में भी इजाफा

इसके अलावा खारी, बटर और टोस्ट के दामों में भी पाव किलो के हिसाब से 10 रुपए की वृद्धि की गई है। बदलापुर की 20 बेकरी प्रतिदिन 6000 से अधिक लादी पाव तैयार करती हैं। इससे पहले नवंबर 2021 में भी पाव के दाम में 2 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।

मुंबई पर भी असर संभव

बदलापुर में पाव की कीमत बढ़ने का असर मुंबई और आसपास के इलाकों पर भी पड़ेगा। बेकरी मालिकों का कहना है कि वे लंबे समय से कीमतें बढ़ाने पर विचार कर रहे थे। बदलापुर के बेकरी मालिकों के कदम के बाद अब मुंबई और आसपास के बेकरी संगठन भी जल्द ही कीमतों में वृद्धि का ऐलान कर सकते हैं।

वड़ा पाव की मौजूदा कीमत

फिलहाल मुंबई और आसपास वड़ा पाव की औसत कीमत 15 रुपये है। कीमतों में यह बढ़ोतरी आम जनता की जेब पर असर डालेगी, जो इसे एक किफायती भोजन मानते हैं। बेकरी संघ के प्रतिनिधियों ने यह भी कहा कि वे बाजार की स्थितियों पर नजर रखेंगे और क्वालिटी के साथ सामर्थ्य के बीच संतुलन बनाए रखने का प्रयास करेंगे।

Advertisement
First Published - December 24, 2024 | 6:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement