facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Vande Bharat Express: प्रधानमंत्री मोदी ने ओडिशा की दूसरी ‘वंदे भारत’ एक्सप्रेस ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

Advertisement

धर्मेंद्र प्रधान ने प्रधानमंत्री मोदी और वैष्णव से पुरी से रायपुर तक ऐसी ट्रेन सेवाएं शुरू करने का अनुरोध किया।

Last Updated- September 24, 2023 | 3:49 PM IST
PM Modi

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए पुरी-राउरकेला मार्ग पर ‘वंदे भारत’ एक्सप्रेस ट्रेन (Vande Bharat Express) को हरी झंडी दिखाई। यह ओडिशा की दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस है। इससे पहले पुरी से हावड़ा तक पहली सेमी-हाई-स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सेवा की शुरुआत मई में की गई थी।

इस अवसर पर ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और कई विधायक भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन पर मौजूद रहे। कार्यक्रम में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी कॉन्फ्रेंस के जरिए जुड़े।

प्रधान ने इस अवसर पर कहा, ‘‘आज ओडिशा के साथ-साथ देश के लिए भी ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण दिन है, क्योंकि एक साथ नौ वंदे भारत एक्सप्रेस रेलगाड़ियों को हरी झंडी दिखाई गई है।’’

यह भी पढ़ें : Vande Bharat Express: पीएम मोदी ने 9 ‘वंदे भारत’ रेलगाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

रेल मंत्री वैष्णव ने मई में घोषणा की थी कि ओडिशा में दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस जल्द ही शुरू की जाएगी। धर्मेंद्र प्रधान ने प्रधानमंत्री मोदी और वैष्णव से पुरी से रायपुर तक ऐसी ट्रेन सेवाएं शुरू करने का अनुरोध किया।

उन्होंने कहा, ‘‘केंद्र सरकार द्वारा रेलवे क्षेत्र में कई विकास कार्य किए गए हैं। ओडिशा में 57 रेलवे स्टेशन का 1,400 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से पुनर्विकास किया जा रहा है।’’

राउरकेला-भुवनेश्‍वर-पुरी वंदे भारत एक्‍सप्रेस ट्रेन भगवान जगन्नाथ के निवास स्थान पुरी को स्टील सिटी राउरकेला से जोड़ेगी। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि ट्रेन भुवनेश्वर को अंगुल और झारसुगुड़ा के औद्योगिक क्षेत्रों से भी जोड़ेगी तथा शनिवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी।

नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पुरी से राउरकेला तक 505 किलोमीटर की दूरी 7.45 घंटे में तय करेगी। यह एक्सप्रेस ट्रेन पुरी से सुबह पांच बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन दोपहर 12:45 बजे राउरकेला पहुंचेगी।

Advertisement
First Published - September 24, 2023 | 3:49 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement