facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

औसत 83 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती है वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन : RTI

Advertisement
Last Updated- April 17, 2023 | 7:49 PM IST
Vande Bharat Express

भारत की सबसे अधिक गति से चलने वाली ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ ट्रेन की स्वीकार्य गति सीमा 130 किलोमीटर प्रति घंटा है, लेकिन पटरियों की खराब स्थिति के कारण यह पिछले दो साल से औसतन करीब 83 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही है। यह जानकारी आरटीआई के तहत पूछे गये एक प्रश्न के उत्तर में दी गयी।

इस अवधि में ट्रेन एक मार्ग पर औसत 95 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भी दौड़ी। ट्रेन को अधिकतम 180 किलोमीटर प्रति घंटे की क्षमता के साथ बनाया गया है और वाणिज्यिक सेवाओं के लिए इसकी स्वीकार्य अधिकतम गति 130 किलोमीटर प्रति घंटा है।

मध्य प्रदेश निवासी चंद्रशेखर गौर ने सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत जानकारी मांगी थी और उन्हें बताया गया कि सेमी हाई-स्पीड ट्रेन की औसत गति 2021-22 में 84.48 किलोमीटर प्रति घंटा थी, वहीं 2022-23 में यह 81.38 किलोमीटर प्रति घंटा थी।

वंदे भारत एक्सप्रेस को अनुसंधान अभिकल्प एवं मानक संगठन (आरडीएसओ) ने डिजाइन किया है और इसका विनिर्माण चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्टरी (आईसीएफ) में किया गया है। मुंबई सीएसएमटी-साईनगर शिर्डी वंदे भारत एक्सप्रेस की औसत गति सबसे कम है और यह लगभग 64 किलोमीटर प्रति घंटा है, वहीं सबसे तेज औसत गति नयी दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस की है। यह ट्रेन 95 किलोमीटर प्रति घंटे की औसत गति से पटरियों पर दौड़ती है।

2019 में शुरू की गई यह देश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन है। इसी तरह रानी कमलापति (हबीबगंज)-हजरत निजामुद्दीन वंदे भारत एक्सप्रेस 94 किमी प्रति घंटे की औसत गति के साथ दूसरे स्थान पर है।

अधिकारियों ने कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की औसत गति राजधानी और शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेनों से बेहतर है। रेलवे के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘यह बात समझनी होगी कि परिवहन का कोई भी साधन अपनी पूरी यात्रा में अधिकतम गति बनाकर नहीं रख सकता। यह जिस सतह पर चल रहा है, उसकी स्थिति बड़ा कारक होती है।

प्रत्येक खंड में वंदे भारत ट्रेन की औसत गति उस खंड में चलने वाली सबसे तेज ट्रेन से अधिक है। उदाहरण के लिए यह आगरा कैंट और तुगलकाबाद के बीच 160 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम स्वीकार्य रफ्तार से दौड़ती है।’’

Advertisement
First Published - April 17, 2023 | 7:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement