facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

वंदे मातरम के 150 साल: पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, कहा- बंटवारे के लिए झुकी थी

Advertisement

पीएम मोदी ने वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि मुस्लिम लीग के दबाव में कांग्रेस ने गीत के टुकड़े किए और भारत के बंटवारे के लिए झुकना पड़ा।”

Last Updated- December 08, 2025 | 2:45 PM IST
PM Modi
PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में 150 Years of Vande Mataram पूरे होने पर चर्चा करते हुए कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब पंडित जवाहरलाल नेहरू कांग्रेस अध्यक्ष थे, तब मुस्लिम लीग के दबाव में वंदे मातरम के कुछ हिस्से बदल दिए गए। पीएम मोदी ने कहा, “कांग्रेस वंदे मातरम् के बंटवारे पर झुकी, इसलिए उसे एक दिन भारत के बंटवारे के लिए झुकना पड़ा।”

उन्होंने सदन में बताया कि जब मोहम्मद अली जिन्ना ने वंदे मातरम् के विरोध का नारा बुलंद किया, तो नेहरू ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को पत्र लिखकर जिन्ना की भावना के पक्ष में सहमति जताई। इसके लिए कांग्रेस ने सामाजिक सद्भाव का हवाला दिया। पीएम मोदी ने इसे तुष्टीकरण की राजनीति करार दिया और कहा कि कांग्रेस की नीतियां आज भी वैसी की वैसी हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि वंदे मातरम सिर्फ राजनीतिक संघर्ष का प्रतीक नहीं था, बल्कि यह आजादी की जंग का एक महत्वपूर्ण मंत्र था। उन्होंने कहा कि अंग्रेज़ों ने भारत में लंबे समय तक राज करने के लिए “बांटो और राज करो” नीति अपनाई और बंगाल को इसका प्रयोगस्थल बनाया।

पीएम मोदी ने यह भी कहा कि वंदे मातरम के 50 साल और 100 साल पूरे होने पर देश कठिन दौर से गुजरा। 100 साल पूरे होने पर देश आपातकाल की जंजीरों में जकड़ा हुआ था और संविधान की अवहेलना हुई थी। उन्होंने सदन में कहा कि वंदे मातरम् ने देश को खड़ा किया और आज भी यह आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी आंदोलन की प्रेरणा है।

कांग्रेस ने मोदी के आरोपों पर पलटवार किया। पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा कि प्रधानमंत्री को बताना चाहिए कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेताओं लालकृष्ण आडवाणी और जसवंत सिंह ने जिन्ना की प्रशंसा की थी। उन्होंने याद दिलाया कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने 1940 के दशक में जिन्ना के साथ बंगाल में गठबंधन किया था। जयराम रमेश ने कहा, “प्रधानमंत्री इतिहास को तोड़-मरोड़कर पेश करते हैं, लेकिन क्या वे इन सवालों का जवाब देंगे?”

प्रधानमंत्री मोदी ने सदन को याद दिलाया कि वंदे मातरम की यात्रा 1875 में बंकिम चंद्र चटर्जी ने बंगाल से शुरू की थी। उन्होंने कहा कि आजादी से पहले महापुरुषों का सपना स्वतंत्र भारत था, वहीं आज की पीढ़ी का लक्ष्य समृद्ध और विकसित भारत बनाना है।

-भाषा इनपुट के साथ

Advertisement
First Published - December 8, 2025 | 2:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement