facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

विदेशी तीर्थयात्रियों से गुलजार वाराणसी, काशी विश्वनाथ के दर्शन करने आए दोगुने श्रद्धालु

Advertisement

पर्यटन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक बीते दो सालों में 16,000 से अधिक विदेशी श्रद्धालुओं ने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन किए हैं।

Last Updated- December 10, 2023 | 10:56 PM IST
वाराणसी में 15,000 करोड़ रुपये की 124 परियोजनाओं पर काम शुरू होगा, During GBC work on 124 projects worth Rs 15000 crore to begin in Varanasi

वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर बनने और गंगा तटों के सौंदर्यीकरण के बाद यहां आने वाले विदेशी पर्यटकों की तादाद भी खासी बढ़ी है। बीते साल के मुकाबले देशी पर्यटकों के साथ साथ विदेश से आने वाले भी बढ़े हैं।

पर्यटन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक बीते दो सालों में 16,000 से अधिक विदेशी श्रद्धालुओं ने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन किए हैं जबकि इसी अवधि में करीब 13 करोड़ भक्त यहां आए हैं। सबसे ज्यादा विदेशी भक्त इस साल आए हैं जिनका संख्या अब तक 11,350 रही है।

गौरतलब है कि काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण 13 दिसंबर 2021 को प्रधानमंत्री व काशी के सांसद नरेंद्र मोदी ने किया था। बीते दो साल में करीब 13 करोड़ भक्तों ने यहां दर्शन किए हैं। इनमें विदेशी भक्तों की भी काफी संख्या रही। दो वर्ष में लगभग 16 हजार विदेशी श्रद्धालुओं ने काशी विश्वनाथ का दर्शन किया है। काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद लगभग 15,930 से अधिक विदेशी मेहमानों ने काशी विश्वनाथ धाम दर्शन के लिए बुकिंग कराई थी।

काशी विश्वनाथ धाम व विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील वर्मा ने बताया कि धाम के लोकार्पण के बाद से अब तक छह दिसंबर 2023 तक 15,930 से अधिक विदेशी भक्तों ने विश्वनाथ मंदिर के सुगम दर्शन के लिए बुकिंग कराई थी। उन्होंने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस साल इनकी बुकिंग लगभग दोगुने से अधिक है।

वहीं दो सालों के आंकड़ों को देखें तो 13 दिसंबर 2021 को लोकार्पण से 6 दिसंबर 2023 तक काशी विश्वनाथ मंदिर में रिकॉर्ड लगभग 12 करोड़ 92 लाख 24 हजार से अधिक लोगों ने दर्शन किया है। विदेशी भक्तों की संख्या के लिहाज से 1 जनवरी 2022 से 31 दिसंबर 2022 तक कुल 4,540 लोगों की तो 1 जनवरी 2023 से 6 दिसंबर 2023 तक 11,350 लोग आए हैं।

Advertisement
First Published - December 10, 2023 | 5:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement