facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

शाकाहारी थाली हुई 10 प्रतिशत महंगी, प्याज-टमाटर ने बढ़ाई कीमतें

Advertisement

टमाटर के दाम में 30 प्रतिशत, आलू के मूल्य में 59 प्रतिशत और प्याज के दाम में 46 प्रतिशत वृद्धि के कारण शाकाहारी थाली के कुल मूल्य में वृद्धि हुई थी।

Last Updated- July 05, 2024 | 10:31 PM IST
शाकाहारी थाली हुई 10 प्रतिशत महंगी, प्याज-टमाटर ने बढ़ाई कीमतें, Vegetarian thali became costlier by 10 percent, onion-tomato increased prices

भारत में शाकाहारी थाली का मूल्य जून में 10 फीसदी बढ़ गया है। क्रिसिल की शुक्रवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक प्याज, आलू और टमाटर के दाम बढ़ने के कारण शाकाहारी थाली का मूल्य बढ़ा है। मगर इस अवधि में ब्रायलर चिकन का मूल्य कम होने के कारण मांसाहारी थाली के मूल्य में 4 प्रतिशत की गिरावट आई।

क्रिसिल मार्केट इंटेलीजेंस ऐंड एनालिसिस की मासिक ‘रोटी राइस रेट’ रिपोर्ट के मुताबिक शाकाहारी थाली का मूल्य इस जून में बढ़कर 29.4 रुपये हो गया है जबकि यह जून 2023 में 26.7 रुपये था। शाकाहारी थाली का मूल्य मई में 27.8 रुपये था।

लिहाजा मासिक आधार पर शाकाहारी थाली का मूल्य छह प्रतिशत बढ़ा। शाकाहारी थाली में रोटी, सब्जी (प्याज, टमाटर और आलू), चावल, दाल, दही और सलाद शामिल होते हैं।

टमाटर के दाम में 30 प्रतिशत, आलू के मूल्य में 59 प्रतिशत और प्याज के दाम में 46 प्रतिशत वृद्धि के कारण शाकाहारी थाली के कुल मूल्य में वृद्धि हुई थी। दरअसल, प्याज की रबी की बोआई कम होने से फसल की आवक में खासी कमी हुई थी। इसी तरह, मार्च में बेमौसम बारिश के कारण आलू की पैदावार प्रभावित हुई थी।

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक टमाटर के मूल्य में वृद्धि आवक कम होने के कारण हुई। टमाटर पैदावार के प्रमुख क्षेत्रों कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में उच्च तापमान के कारण गर्मी की फसल रोगग्रस्त हो गई थी और इन राज्यों से टमाटर की आवक सालाना आधार पर 35 प्रतिशत कम हो गई थी।

इसके अलावा शीर्ष पर प्रमुख कारक यह था कि चावल के दामों में 13 प्रतिशत का इजाफा हुआ था। धान की बोआई के क्षेत्रफल में गिरावट आई थी और इससे चावल की आवक भी कम हुई।

Advertisement
First Published - July 5, 2024 | 10:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement