facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Vibrant Gujarat: पीएम मोदी ने वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल ट्रेड शो का किया उद्घाटन

Advertisement

प्रधानमंत्री मोदी अपराह्न तीन बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल और अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ प्रदर्शनी में लगे कई स्टाल को देखा।

Last Updated- January 09, 2024 | 4:51 PM IST
Vibrant Gujarat
Vibrant Gujarat Summit 2024

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 10वें वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन की पूर्व-संध्या पर मंगलवार को ‘वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक व्यापार प्रदर्शनी-2024’ का उद्घाटन किया। यह वैश्विक प्रदर्शनी गुजरात की राजधानी गांधीनगर में हेलीपैड ग्राउंड प्रदर्शनी केंद्र के कई हॉल में लगाई गई है।

इसका कुल क्षेत्रफल करीब दो लाख वर्ग मीटर है। प्रदर्शनी में कुल 20 देश शिरकत कर रहे हैं। इसकी शुरुआत वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन से ठीक पहले हुई है। इस शिखर सम्मेलन का उद्घाटन भी प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी अपराह्न तीन बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल और अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ प्रदर्शनी में लगे कई स्टाल को देखा। उद्घाटन के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी और अन्य अतिथियों का स्वागत करने के लिए स्थानीय कॉलेजों के विद्यार्थी बड़ी संख्या में मौजूद थे। इसमें शोध क्षेत्र से जुड़े करीब 1,000 स्टॉल लगाए गए हैं। इसमें कुल 13 हॉल हैं जो ‘मेक इन गुजरात’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ जैसे 13 अलग-अलग विषयों पर केंद्रित हैं। प्रदर्शनी में महिला सशक्तीकरण, एमएसएमई विकास, नई प्रौद्योगिकी, हरित और स्मार्ट बुनियादी ढांचे और टिकाऊ ऊर्जा पर खास ध्यान दिया गया है। प्रदर्शनी बुधवार और बृहस्पतिवार को कारोबारों के लिए खुला रहेगी जबकि आम जनता के लिए यह उसके बाद दो दिन खुलेगी।

इस प्रदर्शनी में ऑस्ट्रेलिया, तंजानिया, मोरक्को, मोजाम्बिक, दक्षिण कोरिया, थाइलैंड, एस्टोनिया, बांग्लादेश, सिंगापुर, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), ब्रिटेन, जर्मनी, नॉर्वे, फिनलैंड, नीदरलैंड, रूस, रवांडा, जापान, इंडोनेशिया और वियतनाम अपने उद्योगों के बारे में जानकारी देंगे।

इसके पहले दिन में प्रधानमंत्री मोदी ने निवेशक सम्मेलन के आयोजन स्थल ‘महात्मा गांधी मंदिर’ में मोजाम्बिक, तिमोर एवं तिमोर-लेस्ते के राष्ट्राध्यक्षों और वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने कई वैश्विक कंपनियों के मुख्य कार्यपालक अधिकारियों (सीईओ) के साथ भी बैठक की।

Advertisement
First Published - January 9, 2024 | 4:51 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement