facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

VIDEO: पटाखे लेकर अयोध्या जा रहे ट्रक में लगी भीषण आग, कई घंटों तक बीच सड़क होती रही आतिशबाजी, देखें वीडियो

Advertisement

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि राम मंदिर 23 जनवरी से आम जनता के दर्शन के लिए खोल दिया जाएगा।

Last Updated- January 17, 2024 | 5:17 PM IST

उत्तर प्रदेश में पटाखे लेकर अयोध्या जा रहे एक ट्रक में भीषण आग लग गई, जिससे ट्रक के अंदर से चारों तरफ पटाखे फूटने लगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

कहा जा रहा है कि ट्रक 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर में राम लल्ला के भव्य “प्राण प्रतिष्ठा” समारोह के लिए जा रहा था। वायरल वीडियो में ट्रक से चरों तरफ पटाखे निकलते हुए दिखाई दे रहे है और वाहन पूरी तरह से जलकर ख़ाक हो गया है। बता दें यह घटना उन्नाव के पुरवा कोतवाली के खरगी खेड़ा गांव के पास की है।

स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटना का वीडियो बनाया जिसमें देखा जा सकता है कि वाहन आग की लपटों में घिरा हुआ है और उसमें से आतिशबाजियां निकल रही थीं। अधिकारियों के अनुसार, आग बुझाने से पहले ट्रक तीन घंटे से ज्यादा समय तक जलता रहा।

हालांकि, अभिषेक समारोह के लिए ट्रक के अयोध्या जाने की खबरों की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है और आग लगने के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

22 जनवरी को होगा राम मंदिर का उद्घाटन

राम मंदिर के अभिषेक समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी के साथ-साथ कई अन्य राजनीतिक नेता भी शामिल होंगे, जबकि इस भव्य समारोह में मशहूर हस्तियों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों को भी आमंत्रित किया गया है, जिसका देश भर और यहां तक ​​कि वैश्विक स्तर पर भी लोगों को इंतजार है।

पीएम मोदी ने कहा, “पूरा देश राममय है। भगवान राम के जीवन का दायरा, उनकी प्रेरणा और आस्था भक्ति से कहीं आगे तक फैली हुई है। भगवान राम सामाजिक जीवन में सुशासन के प्रतीक हैं।”

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि राम मंदिर 23 जनवरी से आम जनता के दर्शन के लिए खोल दिया जाएगा।

Advertisement
First Published - January 17, 2024 | 5:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement