facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

चार राज्यों की 5 सीट पर मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, 70% तक हुई वोटिंग

Advertisement

स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए पूरे निर्वाचन क्षेत्र में केंद्रीय बलों की चौदह कंपनियां तैनात की गई थीं।

Last Updated- June 19, 2025 | 11:27 PM IST
Voting
प्रतीकात्मक तस्वीर

पंजाब, पश्चिम बंगाल, गुजरात और केरल विधानसभा की पांच सीट पर गुरुवार को उपचुनाव हुए, जिसमें पश्चिम बंगाल की कालीगंज सीट पर शाम पांच बजे तक सबसे अधिक करीब 70 प्रतिशत मतदान हुआ। अधिकारियों ने बताया कि मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने बताया कि कुछ छिटपुट घटनाओं को छोड़कर उपचुनाव शांतिपूर्ण रहा।

गुजरात, पश्चिम बंगाल और पंजाब में मौजूदा विधायकों की मृत्यु के कारण एक-एक सीट पर उपचुनाव कराना पड़ा जबकि दो विधायकों के इस्तीफे के कारण केरल और गुजरात की एक अन्य सीट पर उपचुनाव हुआ। एक निर्वाचन अधिकारी ने बताया, ‘मतदान शांतिपूर्ण रहा। निर्वाचन क्षेत्र में और इसके आसपास कहीं से भी किसी घटना की कोई खबर नहीं है। शाम पांच बजे तक 69.85 प्रतिशत मतदान हुआ।’

सूत्रों ने बताया कि मतदान प्रतिशत और बढ़ सकता है क्योंकि मतदान समय समाप्त होने के बाद भी मतदाताओं की कतारें लगी हुई थीं। स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए पूरे निर्वाचन क्षेत्र में केंद्रीय बलों की चौदह कंपनियां तैनात की गई थीं। केरल के नीलांबुर निर्वाचन क्षेत्र में अपराह्न 3 बजे तक 59.68 प्रतिशत मतदान हुआ। उपचुनाव के लिए 263 मतदान केंद्र बनाए गए थे जहां सुबह से ही मतदाता पहुंचने लगे। इस निर्वाचन क्षेत्र के 2.32 लाख से अधिक लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए पात्र थे।

गुजरात में विसावदर और कडी विधानसभा क्षेत्रों में शाम पांच बजे तक क्रमश: 54.61 प्रतिशत और 54.49 प्रतिशत मतदान हुआ। राज्य सरकार ने मतदान के लिए बृहस्पतिवार को दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया था। अनुसूचित जाति (एससी) उम्मीदवारों के लिए आरक्षित कडी सीट चार फरवरी को भाजपा विधायक करसन सोलंकी के निधन के बाद खाली हो गई थी। विसावदर उपचुनाव के लिए भाजपा ने किरीट पटेल को उम्मीदवार बनाया है जबकि कांग्रेस ने नितिन रणपरिया को मैदान में उतारा है।

Advertisement
First Published - June 19, 2025 | 11:27 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement