facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Watch: ऑफिस के बुरे माहौल से तंग आकर व्यक्ति ने दिया इस्तीफा, ढोल की थाप पर ऑफिस के बाहर किया डांस

Advertisement

वीडियो के कैप्शन में भगत ने बताया कि ज़हरीले वर्क कल्चर कितने आम हैं और दफ्तरों में एक-दूसरे का सम्मान और तारीफ करना कितना जरूरी है।

Last Updated- April 26, 2024 | 6:47 PM IST
Viral Video

पुणे के रहने वाले सेल्स एसोसिएट अनिकेत ने अपने ऑफिस के बुरे माहौल से तंग आकर अनोखे अंदाज में विदाई ली। दफ्तर में सम्मान और तारीफ न मिलने से परेशान अनिकेत ने फेयरवेल का आम तरीका ना चुनकर ऑफिस के बाहर एक धमाकेदार पार्टी का आयोजन किया।

अपनी फेयरवेल पार्टी में धूम मचाने के लिए अनिकेत ने ढोलवालों को बुला लिया। उन्होंने अपने मैनेजर को भी इस खुशी के मौके में शामिल होने के लिए बुलाया। पार्टी में ढोल की थाप पर अनिकेत और उनके दोस्त खूब नाचे। लेकिन उनके बॉस को यह बिलकुल पसंद नहीं आया। वे गुस्से से तमतमाते हुए लोगों को धक्का देते हुए चिल्लाने लगे।

अनिकेत का यह विदाई समारोह सिर्फ फेयरवेल नहीं था, बल्कि कंपनी में तीन साल तक मिली कम तनख्वाह और सम्मान की कमी के खिलाफ एक विरोध था। वीडियो के कैप्शन में भगत ने बताया कि ज़हरीले वर्क कल्चर कितने आम हैं और दफ्तरों में एक-दूसरे का सम्मान और तारीफ करना कितना जरूरी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anish Bhagat (@anishbhagatt)

अनिकेत की फेयरवेल पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है। इस वीडियो ने उन अनगिनत लोगों का ध्यान खींचा जो खुद भी दफ्तर में ऐसे ही माहौल से जूझ रहे थे। वीडियो को अब तक 10 लाख से ज्यादा बार देखा गया है, लाखों लाइक्स मिले हां और हजारों लोगों ने अपनी राय दी है।

Advertisement
First Published - April 26, 2024 | 6:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement