facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

‘हमने गरीबों को झूठे नारे नहीं दिए, हमने गरीबी हटाई’, लोकसभा में बोले मोदी- कुछ नेता सिर्फ फोटो खिंचवाना जानते हैं

Advertisement

प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए ये बातें कहीं।

Last Updated- February 04, 2025 | 7:01 PM IST
PM Modi

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग गरीबों की झोपड़ियों में अपना फोटो सेशन कराकर अपना मनोरंजन करते हैं, उन्हें संसद में गरीबों की बात बोरिंग (उबाऊ) ही लगेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए यह भी कहा कि उनकी सरकार ने गरीबों को झूठे नारे नहीं, बल्कि सच्चा विकास दिया है। 

उन्होंने कहा, ‘‘मेरे लिए बहुत सौभाग्य है कि देश की जनता ने मुझे 14वीं बार राष्ट्रपति जी का आभार व्यक्ति करने का अवसर दिया है। मैं जनता जनार्दन का आभार व्यक्त करता हूं।’’ प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उन्होने भविष्य के 25 वर्ष और विकसित भारत के लिए एक नया विश्वास जगाने की बात की है। मोदी का कहना था कि राष्ट्रपति का संबोधन विकसित भारत के संकल्प को मजबूती देने वाला, नया विश्वास पैदा करने वाला और जन सामान्य को प्रेरित करने वाला है। 

उन्होंने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नाम लिये बिना उन पर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘कुछ नेताओं का फोकस जकूजी पर, स्टाइलिश शावर पर है, लेकिन हमारा फोकस हर घर जल पहुंचाने पर है। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के बाद गत 31 जनवरी को राहुल गांधी द्वारा संसद परिसर में की गई एक टिप्पणी का परोक्ष रूप से हवाला देते हुए कहा, ‘‘कहा, ‘‘जो लोग गरीबों की झोपड़ियों में अपना फोटो सेशन कराकर अपना मनोरंजन करते हैं, उन्हें संसद में गरीबों की बात बोरिंग ही लगेगी।’’ 

मोदी ने कहा कि 25 करोड़ लोगों ने गरीबी को परास्त किया है और जब लोगों अपना जीवन खपाते हैं तब यह संभव होता है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘हमने गरीब को झूठे नारे नहीं, सच्चा विकास दिया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अब गरीबों को चार करोड़ घर मिले हैं।’’

Advertisement
First Published - February 4, 2025 | 6:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement