facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कोविड मामले बढ़ने पर इस राज्य में मास्क पहनना हो सकता है अनिवार्य

Advertisement
Last Updated- April 11, 2023 | 6:22 PM IST
wear a mask, corona is not over

तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री थिरू एम. सुब्रमण्यन ने मंगलवार को कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 500 या 1,000 के आंकड़े के पार जाने की स्थिति में राज्य में मास्क पहनना अनिवार्य करने पर विचार किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क पहनना उपयुक्त रहेगा। मंत्री ने कहा कि राज्य में कोविड के मामलों में क्रमिक वृद्धि हो रही है और संक्रमण से अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है।

सुब्रमण्यन ने कहा, ‘‘सरकार ने कोविड के खिलाफ उपयुक्त व्यवहार में कोई ढील देने की घोषणा नहीं की है और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क पहनना सुरक्षित है।’’

उन्होंने विधानसभा में विपक्ष के नेता के. पलानीस्वामी द्वारा लाये गये एक ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर जवाब देते हुए यह बात कही। मंत्री ने कहा कि केंद्र के परामर्श के मुताबिक, मास्क पहनना अब भी अनिवार्य है, लेकिन लोग इसे गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।

मंत्री ने कहा कि राज्य में पिछले डेढ़ महीने में कोविड के करीब 386 मामले सामने आये हैं और प्रतिदिन संक्रमण के पांच-छह मामले सामने आ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि चूंकि महामारी अस्पतालों से फैल रही है, इसलिए सरकार ने राज्य भर में 11,333 अस्पतालों में एक अप्रैल से मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है।

Advertisement
First Published - April 11, 2023 | 6:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement