facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

उत्तर भारत में मौसम का मिजाज: दिल्ली-NCR में अगले 24 घंटे में हो सकती है बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी, UP-बिहार का क्या है हाल

Advertisement

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर में दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।

Last Updated- January 21, 2025 | 7:06 AM IST
Weather Update
प्रतीकात्मक तस्वीर

Weather Update: पिछले कुछ दिनों से मौसम लगातार करवट ले रहा है। बीते दो दिन में दिल्ली-एनसीआर सहित हिंदी पट्टी के अधिकतर इलाकों में अच्छी धूप देखने को मिली थी। इसके चलते लोगों को ठंड से राहत मिली थी। आगे के दो दिनों में बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है। आइए जानते हैं आज कैसा रहेगा उत्तर भारत का हाल-

दिल्ली में कल-परसो हो सकती है बारिश

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है, जबकि दोपहर के बाद आसमान में आंशिक बादल देखने को मिल सकते हैं। 22 और 23 जनवरी को बारिश और तेज आंधी का अनुमान लगाया गया है। इन दिनों आसमान में बादल पूरी तरह से छाए रहेंगे, जिससे तापमान में 3 से 5 डिग्री तक गिरावट हो सकती है।

22 जनवरी की शाम और रात में तथा 23 जनवरी की सुबह बारिश होने की संभावना जताई गई है। 22 जनवरी के लिए बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन दोनों दिनों में अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

यूपी-बिहार का क्या है हाल

उत्तर प्रदेश की बात करें तो 21 जनवरी के बाद से मौसम में बदलाव होने की संभावना है। 21 और 22 जनवरी को राज्य में बारिश होने का अनुमान है। इसके साथ ही तेज हवाओं के चलते गलन भरा मौसम एक बार फिर लौट सकता है। यह स्थिति न केवल पश्चिमी उत्तर प्रदेश में, बल्कि पूर्वी हिस्सों में भी देखने को मिलेगी। इस दौरान कुछ इलाकों में घना या मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है।

बिहार के लोग कड़ाके की ठंड के साथ-साथ कोहरे से भी परेशान हैं। कोहरे के कारण दृश्यता बहुत ही कम हो रही है, जिस कारण रास्तों पर वाहन चलाने में मुश्किल होती है। राजधानी पटना सहित विभिन्न जिलों में स्थितियां ठीक इसी तरह हैं। पर आज दोपहर का समय प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी धूप निकलने की काफी आसार है। इससे राहत मिल सकती है।

पंजाब और हरियाणा में घने कोहरे की स्थिति बनी रहने की संभावना है। पंजाब के जालंधर, फरीदकोट और बठिंडा जैसे जिलों के लिए घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पटियाला और लुधियाना में न्यूनतम तापमान क्रमशः 4 डिग्री और 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हरियाणा में अगले 24 घंटों के भीतर बारिश होने की संभावना जताई गई है। पानीपत, सोनीपत जैसे जिलों में भी घने कोहरे का असर देखा जा सकता है।

पहाड़ों का मौसम कैसा रहेगा

अगर पहाड़ी क्षेत्रों की बात करें, तो वहां बर्फबारी की संभावना जताई गई है। कश्मीर के डोडा और गुलमर्ग जैसे इलाके बर्फ की सफेद चादर से पूरी तरह ढक गए हैं। गुलमर्ग का तापमान माइनस 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि श्रीनगर में तापमान -2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं, पहलगाम में भी भारी बर्फबारी हो रही है।

सोमवार को खराब मौसम की वजह से श्रीनगर हवाई अड्डे से उड़ान भरने वाली करीब 5 फ्लाइट्स रद्द करनी पड़ीं। कश्मीर में अगले 24 घंटों तक और अधिक बर्फबारी होने की संभावना है। इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश में भी अगले 24 घंटों में कुछ स्थानों पर बर्फबारी की संभावना व्यक्त की गई है।

Advertisement
First Published - January 21, 2025 | 7:01 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement