facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Weather Update: दो दिनों की धूप के बाद मौसम ने ली करवट, पूरा उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में, वीकेंड में बारिश की भी संभावना

Advertisement

मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR सहित उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में इस वीकेंड बारिश होने की संभावना भी जताई है। बारिश की वजह से तापमान में गिरावट हो सकती है।

Last Updated- January 10, 2025 | 7:05 AM IST
Cold Wave
प्रतीकात्मक तस्वीर

Weather Update: दिल्ली-NCR सहित पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। पिछले दो दिन से अच्छी धूप निकलने के चलते लोगों ने राहत की सांस ली थी, जिसके चलते तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी भी देखने को मिली थी। इसके अलावा मौसम विभाग ने इस वीकेंड बारिश की संभावना भी जताई है। आइए जानते हैं आज कैसा रहेगा हिंदी पट्टी का मौसम।

दिल्ली-NCR भयंकर कोहरे की चपेट में

अगर बात दिल्ली-NCR की करें तो यहां आज सुबह घना कोहरा छाए रहने की वजह से विजिबिलिटी शून्य थी, जिसकी वजह से सड़कों पर वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को बारिश की संभावना जताई है।

आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 18 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहने की संभावना है। बीते गुरुवार को इस साल में पहली बार दिल्ली का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली सफदरजंग में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.1 डिग्री कम था।

यूपी-बिहार का क्या है हाल

अगर बात उत्तर प्रदेश की करें तो यहां भी पश्चिम से लेकर पूर्वांचल तक ठंड का सितम जारी है। आज सुबह और शाम को प्रदेश के अधिकतर इलाकों में घना कोहरा छाया रह सकता है। शनिवार और रविवार को प्रदेश के कई इलाके में हल्की बारिश हो सकती है जिसकी वजह से पारा और नीचे गिर सकता है। आज राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 18 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहने की संभावना है। ठंड से ठिठुर रहे लखनऊ वासियों को गुरुवार को राहत मिली थी। बीते दिन लखनऊ का का पारा 3.1 डिग्री की बढ़त के साथ 20.2 डिग्री दर्ज किया गया था।

बिहार के अधिकतर हिस्सों में भी आज कोहरे की स्थिति बनी रहेगी, जिसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। बिहार के अधिकांश जिलों में गुरुवार को दिनभर हल्की और सुखद धूप का नजारा देखने को मिला था, जिससे तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई। आज भी राज्य के 24 जिलों में मध्यम से घना कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान है। पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक कुमार गौरव ने बताया कि ठंड के बीच धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत मिली है। आज भी धूप निकलने की संभावना जताई गई है।

पंजाब-हरियाणा में कल हो सकती है बारिश

पंजाब और हरियाणा में आज का मौसम साफ रहने की उम्मीद है। पंजाब में कोहरे या शीतलहर का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है, लेकिन कल मौसम में बदलाव हो सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 11 जनवरी को गरज-चमक की संभावना व्यक्त की है। इसके बाद, 12 से 15 जनवरी तक मौसम साफ रहने की संभावना है। हरियाणा में भी आज का दिन साफ रहेगा, और सुबह के समय कोहरे की परेशानी नहीं होगी। 11 जनवरी को यहां भी गरज-चमक होने की संभावना जताई गई है।

जम्मू-कश्मीर में ठंड को लेकर येलो अलर्ट

पहाड़ी राज्यों की स्थिति पर नजर डालें तो जम्मू-कश्मीर में आज शीतलहर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। कुकरनाग, पहलगाम, श्रीनगर सहित कई पहाड़ी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान आज भी शून्य से नीचे रहेगा। उत्तराखंड में आज और कल मौसम साफ रहने की संभावना है, लेकिन 11 जनवरी को यहां गरज-चमक हो सकती है। हिमाचल प्रदेश की बात करें तो आज घने कोहरे के साथ शीतलहर का असर दोगुना महसूस होगा। 11 जनवरी यानी कल हिमाचल में भी मौसम के बदलने की संभावना है।

Advertisement
First Published - January 10, 2025 | 7:05 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement