facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Weather Update: दिल्ली-यूपी में झमाझम बारिश, IMD ने कई राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट

Advertisement

Weather Update Today: दिल्ली-एनसीआर से पूर्वोत्तर तक झमाझम बारिश, कई राज्यों में ऑरेंज अलर्ट और बाढ़ का खतरा।

Last Updated- August 03, 2025 | 9:40 AM IST
Delhi rain
Representative Image

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में शनिवार रात से लगातार बारिश हो रही है, जिसके चलते जगह-जगह पानी भर गया है और यातायात प्रभावित हुआ है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले एक से दो दिनों के लिए दिल्ली-एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।

यूपी-उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने रविवार के लिए उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बिहार में भी तेज बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में भी बारिश को लेकर चेतावनी दी गई है।

पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश का अनुमान

आईएमडी के मुताबिक, अगले एक हफ्ते तक पूर्वोत्तर राज्यों और आसपास के इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश जारी रह सकती है। 3 और 4 अगस्त को उत्तरी बंगाल, बिहार, सिक्किम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में अत्यधिक बारिश होने की संभावना है।

अगस्त-सितंबर में बेहतर मानसून की उम्मीद

आईएमडी का अनुमान है कि अगस्त और सितंबर में अच्छी बारिश होगी। जून में औसत से 9% अधिक और जुलाई में 5% अधिक बारिश दर्ज की गई। हालांकि, इस दौरान बिहार और पूर्वी यूपी के कई जिले बारिश की कमी से जूझते रहे, जबकि गुजरात और राजस्थान में अत्यधिक वर्षा से फसलों को नुकसान पहुंचा।

बिहार में बारिश की कमी, बाढ़ का खतरा

अब तक बिहार में सामान्य से 40% कम बारिश हुई है, लेकिन मॉनसून का रुख दक्षिण और मध्य भारत से उत्तर की ओर खिसकने के कारण 7-8 अगस्त के आसपास यहां भारी बारिश की संभावना है। इस बदलाव से जहां कम बारिश वाले क्षेत्रों में पानी की कमी दूर हो सकती है, वहीं ज्यादा बारिश वाले इलाकों में अस्थायी रूप से बारिश का दौर थम सकता है।

मौसम के मौजूदा पैटर्न से हिमालय से निकलने वाली नदियों के जलग्रहण क्षेत्रों में बारिश बढ़ सकती है, जिससे उत्तर बिहार में बाढ़ की स्थिति बन सकती है।

Advertisement
First Published - August 3, 2025 | 9:40 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement