facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Weather Update: कैसा रहेगा अगले दो दिन मौसम का हाल? IMD ने यहां के लिए जारी किया लू का अलर्ट

Advertisement

Weather Update: आईएमडी के मुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

Last Updated- June 23, 2024 | 10:00 AM IST
weather update
Representative Image

Weather Update: देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम के अलग-अलग रूप देखने को मिल रहे हैं। कहीं मॉनसून ने दस्तक दे दी है, तो कहीं भीषण गर्मी ने लोगों का जीना दुश्वार कर रखा है। मौसम के इस बदलते रूप के बीच मौसम विभाग (IMD) ने कई राज्यों के लिए भविष्यवाणी की है।

IMD पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज मॉनसून की एंट्री होने वाली है। वहीं, बिहार, महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, कोंकण और झारखंड में बारिश होने की संभावना है।

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

आईएमडी के मुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रह सकता है और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री तक रह सकता है। दिल्ली में कूल-कूल मौसम के बीच मौसम विभाग ने अगले दो दिन (23-24 जून)के लिए लू का अलर्ट जारी किया है।

यहां के लिए भी जारी हुआ लू का अलर्ट

आईएमडी ने एक प्रेस रिलीज में जानकारी दी है कि 22 जून से 25 जून तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू चल सकती है। साथ ही 24 और 25 जून को पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली में भी लू चल सकती है। हालांकि, उसके बाद मौसम फिर से बदलाव देखने को मिलेगा। लेकिन, दिल्ली वालों को अभी गर्मी से ज्यादा राहत नहीं मिलेगी, क्योंकि आने वाले दिनों में लू के कारण तापमान 40 के पार रहने की संभावना है।

यूपी का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, आज उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होगी। सोमवार (24 जून) से तेज बारिश भी शुरू हो सकती है। आज भी पूर्वी यूपी में कई जगहों पर बारिश हो सकती है। IMD ने जानकारी दी कि प्रयागराज, गाजीपुर, सोनभद्र, प्रतापगढ़, फतेहपुर,आजमगढ़, जौनपुर, वाराणसी, मिर्जापुर, हमीरपुर, बांदा, झांसी, महोबा और ललितपुर समेत कई जिलों में आज बारिश हो सकती है।

महाराष्ट्र के लिए कई इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मुंबई और पालघर के लिए येलो अलर्ट और ठाणे, रायगढ़ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यहां होगी भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 5 दिनों तक बिहार, झारखंड, ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मौसम तेज हवाओं, बारिश के कारण ठंडा रहेगा। इन राज्यों में भारी बारिश होने के आसार है।

Advertisement
First Published - June 23, 2024 | 10:00 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement