facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Weather Update: घूमने की कर रहे हैं प्लानिंग? घर से निकलने से पहले जरूर जान लें इन राज्यों के मौसम का हाल

Advertisement

Weather Update: दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम, 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Last Updated- May 03, 2024 | 1:32 PM IST
heatwave
Representative Image

Weather Update: गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। हालांकि, कई लोग इस वीकेंड पर घूमने की भी प्लानिंग कर रहे होंगे। अगर आप भी अपने परिवार या दोस्तों के साथ कहीं घूमने की सोच रहे हैं तो एक बार घर से निकलने से पहले मौसम का हाल जरूर जान लें। क्योंकि मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए हीटवेव की चेतावनी जारी की है।

इन राज्यों के लिए हीटवेव अलर्ट जारी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने भविष्यवाणी की है कि 5 मई तक कई क्षेत्रों में भीषण गर्मी पड़ेगी। विशेष रूप से, IMD ने बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश के तटीय इलाके, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और तेलंंगाना में हीटवेव की चेतावनी जारी की है।

यह भी पढ़ें: AstraZeneca row: कोविशील्ड के साइड इफेक्ट को लेकर ICMR के पूर्व वैज्ञानिक ने दिया बयान

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम, 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राष्ट्रीय राजधानी में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आद्रता 34 फीसदी दर्ज की गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिन में तेज हवा चलने का अनुमान जताया है। आईएमडी के मुताबिक, अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है। साथ ही दिल्ली-NCR में शनिवार को बारिश पड़ने की संभावना है।

मध्य प्रदेश में भी भीषण गर्मी

मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर, खरगोन, दतिया, खंडवा समेत 10 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज हुआ।

देश के इन क्षेत्रों में गुरुवार को पड़ी भयकंर गर्मी

नांदयाल (रायलसीमा)- 46.2 डिग्री सेल्सियस

पलावंचा (तेलंगाना)- 45.3 डिग्री सेल्सियस

बोलांगीर (ओडिशा) – 45.0 डिग्री सेल्सियस

रेतनचिंतला (तटीय आंध्र प्रदेश और यमन)- 44.8 डिग्री सेल्सियस

करूर परमथी (तमिलनाडु)- 44.3 डिग्री सेल्सियस

कलाईकुंडा (गांगेय पश्चिम बंगाल)- 44.2 डिग्री सेल्सियस

वेल्लोर (तमिलनाडु)- 43.6 डिग्री सेल्सियस

धर्मपुरी (तमिलनाडु)- 42.5 डिग्री सेल्सियस

शेखपुरा (बिहार)- 41.1 डिग्री सेल्सियस

बालुरघाट (उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल)- 41.0 डिग्री सेल्सियस

केरल सरकार ने शैक्षणिक संस्थानों की छुट्टी

केरल सरकार ने 6 मई तक शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने सहित कई निर्देश जारी किए हैं। आईएमडी द्वारा हीटवेव के कारण अलाप्पुझा, पलक्कड़, त्रिशूर और कोझिकोड जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी करने के साथ, मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने निवासियों से सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच सीधे धूप में निकलने से बचने का आग्रह किया।

Advertisement
First Published - May 3, 2024 | 1:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement