facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Weather Update: इस राज्य में जमकर बरसे बादल, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Advertisement

भारत मौसम विभाग ने भारी बारिश के मद्देनजर राज्य के नौ जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया।

Last Updated- May 23, 2024 | 4:16 PM IST
Kerala rain
Representative Image

केरल के कई हिस्सों में गुरुवार को भारी बारिश जारी रही, जिससे तिरुवनंतपुरम, कोच्चि और त्रिशूर सहित प्रमुख शहरों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गयी।

भारत मौसम विभाग ने भारी बारिश के मद्देनजर राज्य के नौ जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि भारी बारिश के कारण कोझिकोड अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ानों में विलंब हो रहा है। भारी बारिश के कारण कोच्चि के बस स्टैंड में भी जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है।

टीवी चैनलों से जारी फुटेज के अनुसार, कोच्चि शहर की कई प्रमुख सड़कें जलमग्न होने से यातायात अवरुद्ध हो गया है। पुलिस अधिकारियों को शहर के विभिन्न स्थानों पर वाहनों का मार्ग बदलवाते देखा जा सकता है। मूसलाधार बारिश से त्रिशूर शहर के कई स्थान भी जलमग्न हो गये है।

आईएमडी ने राज्य के अलप्पुझा, कोट्टयम, एर्नाकुलम, इडुक्की, त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझिकोड और वायनाड जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। रेड अलर्ट 24 घंटों में 20 सेंटीमीटर से अधिक की भारी से अत्यधिक भारी बारिश का संकेत देता है, जबकि ऑरेंज अलर्ट के तहत 11 सेंटीमीटर से 20 सेंटीमीटर के बीच भारी बारिश की संभावना होती है। छह सेंटीमीटर से 11 सेंटीमीटर के बीच भारी बारिश की संभावना होने पर येलो अलर्ट जारी किया जाता है।

भारी बारिश के कारण इडुक्की जिले में मलंकारा बांध के चार गेट खोल दिए गए हैं और अधिकारियों ने थोडुपुझा, मूवाट्टुपुझा नदियों के तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को जलस्तर बढ़ने की स्थिति को ध्यान में रखकर सतर्क रहने की चेतावनी दी है। राज्य के उत्तरी जिलों में भारी जलभराव और बारिश से विभिन्न स्थानों पर कई सड़कों के क्षतिग्रस्त होने की सूचना है। केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (केएसडीएमए) ने मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी दी है।

लगातार भारी बारिश के मद्देनजर महामारी की रोकथाम गतिविधियों को दुरुस्त करने के प्रयासों के तहत बुधवार को तिरुवनंतपुरम में स्वास्थ्य विभाग निदेशालय में एक नियंत्रण कक्ष खोला गया।

Advertisement
First Published - May 23, 2024 | 4:16 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement