facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Weather Update: भीषण गर्मी से जल्द मिलने वाली है राहत! IMD ने मानसून को लेकर जारी किया अपडेट

Weather Update: मौसम विभाग ने जानकारी दि कि इस बार मानसून पूर्वानुमान 1 जून से दो दिन पहले यानी 30 मई को केरल के तट पर पहुंचेगा।

Last Updated- May 30, 2024 | 10:59 AM IST
Weather: Hot Summer day
Representative Image

Weather Update: बीते कई दिनों से गर्मी अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ती नजर आ रही है। बुधवार को दिल्ली का तापमान 50 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। हालांकि, शाम में अचानक से मौसम ने करवट ली और आसमान में बादल छा गए। दिल्ली-NCR में बारिश ने लोगों को प्रचंड गर्मी से बड़ी राहत दी। मौसम विभाग (IMD) ने भी दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत के लिए एक अच्छी खबर जारी की है। ये खबर मानसून को लेकर है।

यह भी पढ़ें: Delhi heatwave updates: दिल्ली में टूटे गर्मी के सारे रिकॉर्ड, पारा 52.3 डिग्री सेल्सियस पहुंचा!

गर्मी होगी कम मानसून करेगा एंट्री
IMD के मुताबिक, इस बार दक्षिण पश्चिम मानसून (South West Monsoon) दो दिन पहले एंट्री करने वाला है। मौसम विभाग ने जानकारी दि कि इस बार मानसून पूर्वानुमान 1 जून से दो दिन पहले यानी 30 मई को केरल के तट पर पहुंचेगा। यानी कुछ ही घंटों में देश के पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों मानसून का आगमन हो सकता है। साथ ही केरल में तेज बारिश हो सकती है।

यहां होगी बारिश
आईएमडी के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, 24 घंटों में केरल समेत पूर्वोत्तर के कई राज्यों में बारिश के कारण मौसम करवट लेने वाला है। इसके अलावा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, सिक्किम और पूर्वोत्तर में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश की बेतहाशा गर्मी में दर्जनों लोगों की मौत, बिजली कटौती भी बड़े पैमाने पर; मौसम विभाग ने किया अलर्ट में संशोधन

छत्तीसगढ़, ओडिशा, कर्नाटक के कुछ हिस्सों, तमिलनाडु और गोवा में हल्की बारिश होने का संभावना है। इसके अलावा, राजस्थान के लोगों को भी बारिश के होने से इस भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

दिल्ली-NCR में आज भी हो सकती है बारिश
बुधवार की तरह, दिल्ली-एनसीआर का मौसम आज यानी गुरुवार को थोड़ा कूल-कूल रह सकता है। हालांकि, तेज हवाओं के साथ ही लू भी चल सकती है।

क्यों जल्दी दे रहा है मानसून दस्तक
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी और बांग्लादेश में आए तूफान रेमल के कारण मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। चक्रवात के कारण इस बार मानसून जल्दी आ रहा है।

First Published - May 30, 2024 | 10:59 AM IST

संबंधित पोस्ट