facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Weather Update: इन राज्यों को मिलेगी लू से राहत, IMD ने जारी किया अपडेट

Weather Update: आईएमडी ने जानकारी दी है कि उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत में आने वाले दिनों में लू से राहत मिल सकती है, क्योंकि अगले चार से पांच दिनों तक मौसम का मिजाज बदलेगा।

Last Updated- June 21, 2024 | 10:09 AM IST
Weather news
Representative Image

Weather Update: लंबे इंतजार के बाद मानसून ने कई राज्यों में दस्तक दे दी है। कई जगह बारिश के होने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने भी भीषण गर्मी से जूझ रहे उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत के लिए अच्छी खबर दी है।

आईएमडी ने जानकारी दी है कि उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत में आने वाले दिनों में लू से राहत मिल सकती है, क्योंकि अगले चार से पांच दिनों तक मौसम का मिजाज बदलेगा।

यहां आने वाला है मॉनसून
गुरुवार (20 जून) को मॉनसून को मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों जैसे कि बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, गुजरात के कुछ हिस्सों और अन्य स्थानों में आ जाना चाहिए था। लेकिन मॉनसून केवल उत्तरी सीमा अमरावती, गोंदिया, दुर्ग, रामपुर (कालाहांडी), मालदा, भागलपुर और रक्सौल से होकर आगे बढ़ रहा है।
हालांकि, आईएमडी ने जानकारी दी है कि अगले 3-4 दिनों में मॉनसून उत्तरी अरब सागर, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के शेष हिस्सों, झारखंड के कुछ हिस्सों, बिहार के कुछ और हिस्सों, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम में आ सकता है।

यह भी पढ़ें: UP Weather Update: मौसम के करवट लेने पर भीषण गर्मी से मिली राहत, आंधी-तूफान की घटनाओं में 6 की मौत

यहां होगी भारी बारिश
IMD ने बताया कि अगले पांच दिनों में केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में भारी बारिश हो सकती है। वहीं, अगले दो दिनों में उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम और मेघालय में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

दिल्ली-NCR का मौसम
आईएमडी ने जानकारी दी कि 30 जून के आसपास दिल्ली-एनसीआर में मॉनसून के आने की उम्मीद है। बता दें कि गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री रहा। यह सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री रहा। यह सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। गुरुवार को मौसम ने करवट ली और अधिकांश समय बादल छाए रहे। थोड़ी देर धूप निकली, लेकिन बाद में हवाओं में ठंडक महसूस हुई।

First Published - June 21, 2024 | 10:09 AM IST

संबंधित पोस्ट