facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Weather Update Today: इन राज्यों में आज बरसेंगे बादल, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Weather Update: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कई राज्यों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही, दिल्ली और मुंबई के कुछ हिस्सों में भी आज हल्की बारिश हो सकती है।

Last Updated- September 18, 2024 | 7:13 AM IST
Weather news
Representative image

Weather Update Today: मध्य भारत में हो रही मौसमीय गतिविधियों की वजह से आज उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश होने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कई राज्यों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही, दिल्ली और मुंबई के कुछ हिस्सों में भी आज हल्की बारिश हो सकती है।

IMD का आज का मौसम पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश के पास बने डिप्रेशन के पश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा में बढ़ने की संभावना है, और यह आज, 18 सितंबर, बुधवार के पहले हिस्से तक कमजोर होकर निम्न दबाव क्षेत्र में बदल सकता है। इसके चलते पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश और आसपास के इलाकों में बारिश हो सकती है।

उत्तराखंड, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार इन क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की उम्मीद है।

इसके साथ ही, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ स्थानों पर आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है। लोगों को इन क्षेत्रों में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

कैसा रहेगा आज दिल्ली का मौसम?

दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए बुधवार की सुबह हल्की बारिश और फुहारों के साथ शुरू हो सकती है। राष्ट्रीय राजधानी में सुबह की फुहारें पूरे दिन बादल और सुहावने मौसम का माहौल बनाए रखेंगी।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, एनसीआर के गाजियाबाद, छपरोला, दादरी, ग्रेटर नोएडा और हरियाणा के सफीदों, पानीपत, गोहाना में भी अगले दो घंटों में हल्की बारिश या फुहारें पड़ने की संभावना है।

मौसम का यह बदलाव दिल्ली-एनसीआर के लोगों को हल्की बारिश के साथ ठंडक का अहसास देगा, जिससे दिन भर मौसम सुहावना बने रहने की उम्मीद है।

First Published - September 18, 2024 | 7:13 AM IST

संबंधित पोस्ट