facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Weather Update Today: उत्तर भारत में ठंड का डबल अटैक; घना कोहरा, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

Advertisement

उत्तर भारत समेत कई राज्यों में कड़ाके की ठंड, घने कोहरे, शीतलहर और बारिश-बर्फबारी ने जनजीवन को प्रभावित किया है, जबकि तापमान में बढ़ोतरी के संकेत अभी सीमित हैं।

Last Updated- January 18, 2026 | 8:43 AM IST
weather
Representative Image

Weather Update Today: उत्तर भारत के बड़े हिस्सों में सर्दी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। कई इलाकों में सुबह के समय तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों में घने से बहुत घने कोहरे, शीत लहर और बारिश-बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर, पूर्व और मध्य भारत के कई राज्यों में मौसम से जुड़ी परेशानियां अभी बनी रह सकती हैं।

इन राज्यों में छाएगा घना कोहरा

आईएमडी के मुताबिक पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में सुबह और रात के समय घना से बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है। यह स्थिति अगले कुछ दिनों तक बनी रह सकती है।
उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में भी कोहरे का असर देखने को मिलेगा, जहां कहीं-कहीं बहुत घना कोहरा पड़ सकता है।

इसके अलावा जम्मू संभाग, उत्तराखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार तथा असम और मेघालय के कुछ हिस्सों में भी सुबह और रात के समय कोहरा छाए रहने की संभावना है।

कहां रहेगा शीत दिवस और शीत लहर का असर?

मौसम विभाग ने पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में शीत दिवस (कोल्ड डे) की स्थिति बनने की आशंका जताई है।
वहीं पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ हिस्सों में शीत लहर चलने की संभावना है, जहां तापमान सामान्य से काफी नीचे बना रह सकता है।

बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान

आईएमडी के अनुसार जम्मू-कश्मीर-लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। आगे चलकर इन क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर वर्षा और बर्फबारी के साथ कुछ स्थानों पर भारी हिमपात भी संभव है।

उत्तराखंड में भी शुरुआती दौर में छिटपुट बारिश-बर्फबारी के बाद कई इलाकों में इसका दायरा बढ़ सकता है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ठंड का असर बरकरार है। न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है, जो सामान्य से काफी कम है। शनिवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो औसत से करीब 3 डिग्री नीचे रहा।

मौसम विभाग ने रविवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में आसमान आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ कई इलाकों में मध्यम और कुछ जगहों पर घना कोहरा देखने को मिल सकता है। न्यूनतम तापमान 5 से 7 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

क्या बढ़ेगा तापमान?

आईएमडी के मुताबिक उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद तापमान में 3 से 5 डिग्री तक तेज उछाल आने की संभावना है।

पूर्वी भारत में फिलहाल तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद चार दिनों में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। देश के बाकी हिस्सों में तापमान में किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं।

कुल मिलाकर, ठंड और कोहरे से राहत के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है, जबकि पहाड़ी और मैदानी इलाकों में मौसम की मार बनी रहने की संभावना है।

Advertisement
First Published - January 18, 2026 | 8:43 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement