facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Weather Update: दिल्ली-NCR, मुंबई में मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट; जानें मौसम का हाल

IMD ने शनिवार को हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Last Updated- July 13, 2024 | 11:12 AM IST
जुलाई में भारत में सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है: IMD, India could experience above-normal rainfall in July, says IMD chief
Weather Update Today

Weather Update: देश के अधिकांश हिस्सों में मानसून आ चुका है, जिससे कई इलाकों में जलभराव और बाढ़ की स्थिति बन गई है। भारतीय मौसम विभाग ने शनिवार को हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों में 13 जुलाई को बिजली कड़कने के साथ आंधी-तूफान आने की भी संभावना है।

आइए, सबसे पहले जानते हैं कैसा है देश की राजधानी दिल्ली का मौसम…

दिल्ली में बारिश

आज यानी शनिवार तड़के दिल्ली के कई हिस्सों में हुई बारिश से उमस से राहत मिली और तापमान में कमी आई। मौसम विभाग (IMD) ने दिनभर बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की उम्मीद है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, सुबह आठ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 104 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

उत्तर प्रदेश का मौसम
IMD ने उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य की राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लखनऊ में आज बादल छाए रहने और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण राज्य के 700 से अधिक गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, हाल ही में बारिश से संबंधित घटनाओं में 11 लोगों की मौत हुई है। रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में इस अवधि में औसतन 7.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

मुंबई में ऑरेंज अलर्ट जारी


आईएमडी ने 13 जुलाई को मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़ और रत्नागिरी में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, धुले, जलगांव और नंदुरबार जिलों में हल्की बारिश की संभावना है।

 

First Published - July 13, 2024 | 11:12 AM IST

संबंधित पोस्ट