facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Wedding Season Trade: 35 लाख शादियों से होगा 4.25 लाख करोड़ रुपये का बिजनेस

Advertisement

अगले महीने 23 तारीख से शुरू होगा शादियों का सीजन, 15 दिसंबर तक चलेगा। पिछले साल इस सीजन में 32 लाख शादियों में 3.75 करोड़ रुपये खर्च हुए थे।

Last Updated- October 17, 2023 | 3:10 PM IST
Bet on these stocks to mint money on your friend’s big fat Indian wedding शादियों के सीजन में इन शेयरों पर लगाएं दांव, दोस्त की सजेगी डोली मगर आपकी भी भरेगी झोली

देश में अगले महीने से शुरू हो रहे शादियों के सीजन में खूब कारोबार होने की उम्मीद है। नवंबर-दिसंबर में लाखों शादियां होने की संभावना है, जिनसे पिछले साल की तुलना में इस साल अधिक कारोबार होने का अनुमान है।

शादियों के दौरान सोने-चांदी के आभूषण, साड़ी, लहंगा-चुन्नी, फर्नीचर, रेडीमेड कपड़े, कपड़े, जूते, शादी और ग्रीटिंग कार्ड, मेवे, मिठाइयां, फल, पूजा सामग्री, किराना, खाद्यान्न, सजावट का सामान, इलेक्ट्रॉनिक्स और कई उपहार आइटम आदि की खूब मांग रहती है। मैरिज हॉल, बेंड, डीजे, टेंट आदि कारोबारियों को भी कारोबार मिलता है।

23 नवंबर से 15 दिसंबर के बीच लाखों शादियां

कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने बताया कि इस वर्ष 23 नवंबर से 15 दिसंबर के बीच देश भर में लगभग 35 लाख शादियां संपन्न होने का अनुमान है। शादी से संबंधित सामानों की खरीद से इस दौरान 4.25 लाख करोड़ रुपये का खर्च इस सीजन में होने की संभावना है। पिछले साल इसी अवधि में करीब 32 लाख शादियां हुईं और खर्च 3.75 लाख करोड़ रुपये आंका गया था। दिल्ली में इस सीजन में 3.5 लाख से अधिक शादियों से करीब 1 लाख करोड़ रुपये का कारोबार होने की संभावना है।

नवंबर में 5 और दिसंबर में 6 दिन विवाह के लिए शुभ

कैट की आध्यात्मिक एवं वैदिक ज्ञान समिति के अध्यक्ष एवं प्रख्यात वैदिक विद्वान आचार्य दुर्गेश तारे के अनुसार नक्षत्रों की गणना के अनुसार नवंबर में विवाह की तिथियां 23, 24, 27, 28, 29 हैं, जबकि दिसंबर माह में 3, 4,7, 8, 9 और 15 तारीखें विवाह के लिए शुभ दिन हैं। उसके बाद तारा एक महीने के लिए मध्य जनवरी तक डूब जाता है और फिर मध्य जनवरी से शुभ दिन शुरू हो जाएंगे।

शादियों में खर्च 3 लाख रुपये से लेकर 1 करोड़ रुपये से भी ज्यादा

खंडेलवाल ने बताया कि इस शादी सीजन में करीब 6 लाख शादियों में प्रति शादी 3 लाख रुपये का अनुमानित खर्च आएगा, जबकि करीब 10 लाख शादियों में प्रति शादी करीब 6 लाख रुपये, 12 लाख शादियों में प्रति शादी लगभग 10 लाख खर्च होंगे। 6 लाख शादियों में प्रति शादी 25 लाख खर्च होंगे।

50 हजार शादियों में प्रति शादी 50 लाख खर्च होंगे, जबकि 50 हजार शादियां ऐसी होंगी जिनमें 1 करोड़ या उससे अधिक पैसे खर्च होंगे। कुल मिलाकर इस एक महीने में शादी के सीजन में बाजारों में शादी की खरीदारी से करीब 4.25 लाख करोड़ रुपये का प्रवाह होगा। शादी के सीजन का अगला चरण जनवरी के मध्य से शुरू होगा और जुलाई तक जारी रहेगा।

Advertisement
First Published - October 17, 2023 | 3:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement