facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

West Bengal violence: हिंसा प्रभावित कलियागंज में स्थिति शांतिपूर्ण, भारी पुलिस बल अब भी तैनात

Advertisement
Last Updated- April 24, 2023 | 9:59 AM IST
Protest in North Dinajpur

पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के हिंसा प्रभावित कलियागंज में सोमवार सुबह से जनजीवन सामान्य होता दिखा, हालांकि भारी पुलिस बल अब भी तैनात है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इलाके में 17 वर्षीय एक लड़की की मौत के बाद हिंसा भड़क गई थी और तभी से यहां तनाव व्याप्त है। अधिकारियों ने बताया कि बाजार हमेशा की तरह खुले हैं, लेकिन पुलिस ने बड़ी संख्या में लोगों को एकत्र होने की अनुमति नहीं दी है क्योंकि इलाके में अब भी दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू है।

रायगंज के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘ स्थिति शांतिपूर्ण है और कलियागंज तथा उसके आसपास कहीं से भी कानून-व्यवस्था संबंधी किसी समस्या की कोई खबर नहीं है। निषेधाज्ञा लागू होने के कारण बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है।’’

गौरतलब है कि लड़की के लापता होने के एक दिन बाद गत शुक्रवार को उसका शव नहर में मिला था, जिसके बाद इलाके में हिंसक विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए थे। पुलिस ने बताया कि लड़की की मौत के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें से 20 वर्षीय एक युवक की पहचान इस मामले में मुख्य आरोपी के तौर पर की गई है। पुलिस ने बताया कि लड़की की मां की शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि इस बीच इलाके में हुई हिंसा के सिलसिले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो के नेतृत्व में एक दल ने रविवार को लड़की के परिवार से मुलाकात की।

Advertisement
First Published - April 24, 2023 | 9:59 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement