facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

क्या है करंट ट्रेन टिकट, आखिर रेलगाड़ी चलने के कुछ घंटों पहले ही क्यों होता है कन्फर्म?

Advertisement
Last Updated- April 24, 2023 | 7:47 PM IST
Budget 2024- बजट 2024

भारत में लंबी यात्रा का सफर करने के लिए लोग ट्रेन के सफर को सबसे फायदेमंद और सुरक्षित मानते हैं। सुरक्षा से लेकर सुविधा तक, सारे मामलों में ट्रेन को सबसे पहले तवज्जो दी जाती है। ऐसे में कई बार ऐसा होता है कि आपको कहीं जाना हो और ट्रेन की सीट खाली मिले ही न। और, तत्काल यानी (TQWL) टिकट बुक कराने का भी रास्ता बंद हो गया हो और वेटिंग लिस्ट लंबी दिख रही हो तो ऐसे में आप करंट ट्रेन टिकट का सहारा ले सकते हैं। भारतीय रेलवे की तरफ से IRCTC एक करंट टिकट की सुविधा देता है जिससे कन्फर्म टिकट मिलने के चान्स ज्यादा रहते हैं। इसके लिए आपको कुछ स्टेप फॉलो करना होगा और टिकट बुक हो जाएगा।

मजे की बात ये है कि इसके लिए आपको कोई एक्स्ट्रा चार्ज भी नहीं देना पड़ेगा। ऐसा कहा जाता है कि रेलवे यात्रियों की चार्टशीट तैयार करने के बाद टिकट बुक नहीं करता लेकिन, ये सुविधा कुछ अलग है।

कैसे मिलता है ये टिकट? 

करंट टिकट बुक करने के लिए सबसे पहले आपको एक फॉर्म भरना पड़ेगा। ये फॉर्म उसी तरह ही होता है जैसे आप अन्य रिजर्वेशन फॉर्म भरते हैं। हालांकि हाल के दिनों में ऑफलाइन टिकट पर रोक लगा दी गई और सिर्फ ई-टिकट यानी ऑनलाइन टिकट ही उपलब्ध है। टिकट को सभी तरह के यूजर, चाहे वे नॉर्मल यूजर हों या एजेंट, बुक कर सकते हैं। करंट टिकट का फॉर्म भरने के बाद रेलवे यह देखता है कि कोई सीट खाली तो नहीं है, जिस सीट का रिजर्वेशन न किया गया हो। अगर ऐसा होता है तो रेलवे आपको कन्फर्म टिकट दे देता है, और इसके बदले आपसे कोई पैसा भी चार्ज नहीं करता है।

Also read: भारत में आई पहली वॉटर मेट्रो, PM मोदी कल करेंगे उद्धाटन, जानें इस ट्रेन की खास बातें

तत्काल और प्रीमियम तत्काल के बाद भी मिल सकता है टिकट

तत्काल टिकट और प्रीमियम तत्काल टिकट की बुकिंग एक निश्चित समय यानी 10 बजे या 11 बजे (एक दिन पहले) की जाती है लेकिन करंट बुकिंग ट्रेन के डिपार्चर से पहले भी हो जाती है। इस बुकिंग का मकसद ये होता है कि ट्रेन में कोई सीट खाली न जाए, अगर कोई सीट बची हो तो वह किसी के लिए बुक कर दी जाए। दूसरी बात ये भी है कि तत्काल और प्रीमियम तत्काल जैसे टिकट सिर्फ चार्ट बनने के पहले तक ही बुक किए जा सकते हैं, लेकिन इस तरह की बुकिंग में कोई झंझट नहीं रहता, अगर सीट खाली रहती है तो सस्ते में काम बन जाता है।

Also read: Maize price below MSP: नई आवक से तेजी से लुढके मक्के के दाम, भाव MSP से भी नीचे

चार्ट तैयार होने के बाद कैसे मिलेगा टिकट

इसके लिए आपको नजदीकी रेलवे स्टेशन जाना पड़ेगा। स्टेशनों पर रिजर्वेशन काउंटर की तरह ही करंट टिकट काउंटर होते हैं जो यह सुविधा मुहैया कराते हैं कि करंट टिकट की बुकिंग की जा सके। ये काउंटर यह देखते हैं कि अगर उस ट्रेन की सीट खाली जा रही हो तो उसकी बुकिंग कर दी जाए।

Advertisement
First Published - April 24, 2023 | 7:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement