facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Swiggy पर हर ऑर्डर के लिए 3 रुपये ज्यादा लेने का आरोप, यूजर ने पकड़ा तो कंपनी ने बताया ‘टेक बग’

Advertisement

स्विगी ने कैपिटलमाइंड के सीईओ दीपक शेनॉय (CapitalMind CEO) और अन्य यूजर्स के बिलिंग प्रोसेस में गड़बड़ को लेकर उठी चिंताओं के बाद एक स्पष्टीकरण जारी किया है।

Last Updated- September 22, 2023 | 4:56 PM IST
Swiggy q3 results

ऑनलाइन फूड डिलीवर करने वाली कंपनी स्विग्गी (Swiggy) पर कई यूजर्स ने अपने हर ऑर्डर पर राउंड ऑफ करने के लिए 3 रुपये एक्स्ट्रा लेने का आरोप लगाया है। सोशल मीडिया पर कई ने कंपनी पर गलत तरीके से पैसे लेने की शिकायत की है। कई यूजर्स ने तो इसे नए जमाने का फ्रॉड भी करार दिया है।

बता दें कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर ‘kingslyj’ नाम से एक यूजर ने कंपनी पर आरोप लगाया है कि स्विग्गी ने राउंड ऑफ वेल्यू बनाने के लिए 9 पैसे जोड़ने के बजाय उससे 3.09 रुपये ज्यादा वसूले है।

 

यूजर ने लिखा कि हाल ही में मैंने पाया स्विगी के सभी लेनदेन राउंड ऑफ राशि में थे, जबकि कार्ड लेनदेन में अभी भी अंत में पैसे के साथ राशि दर्शा रहा था। उसने कहा कि यह धोखाधड़ी है।

यूजर ने अपने पिछले आर्डर का स्क्रीन शॉट भी शेयर किया और लिखा कि यह मेरा पिछले ऑर्डर है और इसकी कुल वेल्यू 255.60 रुपये जबकि स्विग्गी ने मुझसे 259 रुपये वसूले है। यह कोई नार्मल एरर नहीं हो सकता हैं। ऐसा लगता है कि जानबूझकर 3 रुपये ज्यादा जोड़े गए हैं।

कंपनी ने क्या दी सफाई ?

स्विगी ने कैपिटलमाइंड के सीईओ दीपक शेनॉय (CapitalMind CEO) और अन्य यूजर्स के बिलिंग प्रोसेस में गड़बड़ को लेकर उठी चिंताओं के बाद एक स्पष्टीकरण जारी किया है।

स्विगी ने सोशल मीडिया पर उठ रहे सवालों के बीच अपनी सफाई देते हुए कहा है कि किसी भी यूजर्स से आर्डर वैल्यू से ज्यादा पैसे नहीं वसूले गए हैं। कंपनी ने कहा कि यह सिर्फ एक ‘टेकनिकल बग’ है।

कंपनी के अनुसार, आर्डर के चेकआउट के दौरान सभी ग्राहकों ने उतने ही पैसे चुकाए हैं, जितने उन्हें देने थे। सिर्फ ऑर्डर हिस्ट्री में बिल अधिक दिखा रहा है। कंपनी ने कहा कि यह इसलिए हुआ है क्योंकि ग्राहकों पर 5 रुपये की प्लेटफॉर्म फीस लगाई जा रही है, जिसमें से 3 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है और सिर्फ 2 रुपये का बोझ ही ग्राहकों पर पड़ रहा है।

वहीं जब ग्राहक अपने ऑर्डर हिस्ट्री में बिल देख रहे है तो उसमें एक तक बग के कारण डिस्काउंट नहीं दिखा रहा है और इसी की वजह से लोगों के बिल 3 रुपये ज्यादा दिखाई दे रहे हैं।

Advertisement
First Published - September 22, 2023 | 4:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement