facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Marion Biotech की ‘घटिया’ दवाओं पर WHO का अलर्ट

Advertisement
Last Updated- January 12, 2023 | 11:01 PM IST
Marion Biotech

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने नोएडा की मैरियन बायोटेक के दो घटिया (दूषित) उत्पादों एम्ब्रोनोल साइरस और डीओके-1 मैक्स सिरप के खिलाफ अलर्ट जारी किया। इस क्रम में डब्ल्यूएचओ ने चिकित्सा उत्पाद चेतावनी (मेडिकल प्रोडक्ट एलर्ट) जारी की।

उज्बेकिस्तान में 18 बच्चों की मौत को मैरियन बायोटेक की खांसी की दवाई को जोड़कर देखा गया था। इस घटनाक्रम के बाद भारतीय औषधि नियंत्रक भी उज्बेकिस्तान के औषधि नियंत्रक से निरंतर संपर्क में है। इस फैक्टरी में उत्पादन बंद कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन ने कंपनी के लाइसेंस को निलंबित कर दिया है।

उज्बेकिस्तान ने इन उत्पादों को चिह्नित किया था और WHO को 22 दिसंबर, 2022 को सूचित किया था। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बयान में बताया कि दो घटिया (दूषित) उत्पादों के खिलाफ चिकित्सा उत्पाद चेतावनी जारी की गई है।

गुणवत्ता के मानदंडों पर खरे नहीं उतरते वाले उत्पादों को ‘घटिया चिकित्सा उत्पाद’ कहा जाता है

घटिया चिकित्सा उत्पाद उन उत्पादों को कहा जाता है जो गुणवत्ता के मानदंडों या विशेष विवरण के मानकों पर खरे नहीं उतरते हैं। लिहाजा उन्हें ‘विशेष विवरण से बाहर’ करार दिया गया है। हाल के महीनों में डब्ल्यूएचओ ने दूषित या घटिया औषधि के मामले में किसी भारतीय कंपनी के खिलाफ दूसरी चिकित्सा उत्पाद चेतावनी जारी की है। डब्ल्यूएचओ ने अक्टूबर में हरियाणा की मेडेन फार्मा के खिलाफ चिकित्सा चेतावनी जारी की थी।

WHO ने कहा कि मेरियन बायोटेक ने उत्पाद की सुरक्षा व गुणवत्ता पर गारंटी मुहैया नहीं करवाई है। इस वैश्विक एजेंसी ने बताया,’स्वास्थ्य मंत्रालय और उज्बेकिस्तान गणराज्य के स्वास्थ्य मंत्रालय की गुणवत्ता नियंत्रण प्रयोगशालाओं ने इन उत्पादों के नमूने में अस्वीकार्य डायथिलीन ग्लाइकॉल और / या एथिलीन ग्लाइकॉल के मिलावट की पहचान की है।’

Advertisement
First Published - January 12, 2023 | 11:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement