facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

रतन टाटा की वसीयत किसकी? बंबई हाईकोर्ट पहुंचा मामला, जानिए पूरा विवाद

Advertisement

एक सूत्र ने बताया कि वसीयत के एक्जिक्यूटर उच्चतम न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश शरद बोबडे से इस मामले में मध्यस्थता के लिए कह रहे हैं।

Last Updated- February 07, 2025 | 11:04 PM IST
Ratan tata image

दिवंगत उद्योगपति रतन टाटा की वसीयत पर उनके करीबी मोहिनी मोहन दत्ता तथा टाटा परिवार के बीच उठ रहे विवाद के दरम्यान मामला बंबई उच्च न्यायालय जा रहा है। कानूनी प्रतिनिधि (एक्जिक्यूटर) यह तय करने के लिए अगले हफ्ते अदालत का रुख कर सकते हैं कि वसीयत सच है या नहीं और दोनों के बीच समझौता कितने में होगा।

एक सूत्र ने बताया कि वसीयत के एक्जिक्यूटर उच्चतम न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश शरद बोबडे से इस मामले में मध्यस्थता के लिए कह रहे हैं। वसीयत की सत्यता प्रोबेट के जरिये साबित की जाती है। अदालत उसे सच मान ले तो वही अंतिम वसीयत मानी जाती है। मगर एक वकील ने नाम नहीं छापने की शर्त पर कहा कि सुनवाई के दौरान आपत्तियां उठाई जा सकती हैं।

टाटा परिवार के कुछ सदस्य नहीं चाहते कि रतन टाटा की वसीयत पर सार्वजनिक रूप से कोई झगड़ा हो। इसीलिए वे मध्यस्थ के जरिये मामला निपटाना चाहते हैं। समूह के अंदरूनी सूत्र बताते हैं कि टाटा की वसीयत में दत्ता का नाम होने से परिवार के कुछ सदस्य हैरान हैं। हालांकि यह नहीं पता है कि सुलह होने पर दत्ता को कितनी रकम दी जानी है मगर खबर है कि टाटा ने अपनी वसीयत में एक तिहाई संपत्ति दत्ता के नाम कर दी है। बाकी संपत्ति उनकी बहनों दीना और शीरीन जेजीभॉय के बीच बांटी जानी है। टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन और रतन टाटा के सौतेले भाई तथा उनके परिजनों को वसीयत में कुछ नहीं मिला है।

टाटा ट्रस्ट्स के ट्रस्टी मेहली मिस्त्री और डेरियस खंबाटा तथा दीना और शीरीन वसीयत के एक्जिक्यूटर हैं। इस बारे में जानकारी के लिए टाटा ट्रस्ट्स को ईमेल भेजा गया था मगर खबर लिखे जाने तक कोई जवाब नहीं आया। एक्जिक्यूटरों में से मेहली मिस्त्री ने भी संदेशों का कोई जवाब नहीं दिया।

टाटा समूह और टाटा ट्रस्ट्स के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा का पिछले साल 9 अक्टूबर को निधन हो गया था।

अंदर की जानकारी रखने वालों ने बताया कि टाटा के साथ दत्ता की मुलाकात 1965 में जमशेदपुर में हुई थी और उसके बाद दोनों करीबी दोस्त बन गए। अब 74 साल के हो चुके दत्ता ने बाद में स्टैलियन ट्रैवल एजेंसी नाम से ट्रैवल कारोबार भी शुरू किया था, जिसे कुछ अरसा बाद ताज की ट्रैवल इकाई में मिला दिया गया। दत्ता ने समूह की वित्तीय सेवा कंपनी टाटा कैपिटल के शेयर भी खरीदे हैं। 

Advertisement
First Published - February 7, 2025 | 11:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement