facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अंबानी-महिंद्रा को क्यों पड़ी Uber बुक करने की जरूरत, ट्वीट कर बताया दिलचस्प किस्सा

Advertisement

भारत के दोनों दिग्गज कोराबारी (आनंद महिंद्रा और मुकेश अंबानी) अमेरिका में जो बाइडेन के व्हाइट हाउस में US स्टेट डिनर में शामिल होने गए थे।

Last Updated- June 26, 2023 | 5:06 PM IST
Why did Ambani-Mahindra need to book Uber, told an interesting story by tweeting

भारत के दो सबसे अमीर शख्स विदेश में अपने डेस्टिनेशन पर पहुंचने के लिए Uber बुक कर रहे थें। यह सुनने में ही थोड़ा अजीब लगता है और इससे ज्यादा यकीन इस बात पर करना मुश्किल है कि ये दोनों शख्स कोई और नहीं बल्कि मुकेश अंबानी और आनंद महिंद्रा हैं। आखिर क्यों भारत के दो दिग्गज कारोबारियों को अमेरिका में Uber बुक करने की जरूरत पड़ गई? क्या उनकी लग्जरी गाड़ियां खराब हो गई थी या मामला कुछ और ही था? इस तरह के तमाम सवालों का जवाब देते हुए आनंद महिंद्रा ने खुद ट्वीट करके Uber बुक करने की घटना के बारे में जानकारी दी।

मुकेश अंबानी और आनंद महिंद्रा की छूट गई थी शटल गाड़ी

भारत के दोनों दिग्गज कोराबारी (आनंद महिंद्रा और मुकेश अंबानी) अमेरिका में जो बाइडेन के व्हाइट हाउस में US स्टेट डिनर में शामिल होने गए थे। इस कार्यक्रम से लौटते समय उनकी शटल गाड़ी छूट गई। अपने अगले डेस्टिनेशन पर पहुंचने के लिए उन्होंने वहीं किनारे खड़े हो कर Uber बुक करना शुरू कर दिया। दोनों अभी Uber बुर ही कर रहे थे कि उन्हें एक जाना-पहचाना चेहरा दिखा। यह कोई और नहीं बल्कि सुनीता विलियम्स थीं। दोनों उनके साथ सैल्फी लेने के लिए दौड़ पड़े।

कौन है सुनीता विलियम्स

सुनीता विलियम्स अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA के माध्यम से अंतरिक्ष जाने वाली भारतीय मूल की दूसरी महिला है। वह भारत के गुजरात के अहमदाबाद से ताल्लुक रखती है। इन्होंने एक महिला अंतरिक्ष यात्री के रूप में 127 दिनों तक अंतरिक्ष में रहने का विश्व कीर्तिमान स्थापित किया है।

आनंद महिंद्रा ने इसे बताया वॉशिंगटन मूमेंट

आनंद महिंद्रा ने सुनिता विलियम्स से मुलाकात के पल को वॉशिंगटन मूमेंट बताते हुए ट्विटर पर लिखा कि मुकेश अंबानी, वृंदा कपूर और US के सेक्रेटरी फॉर कॉमर्स बात कर रहे थे। बात करते करते उनकी शटल छूट गई। जिसके बाद उन्होंने Uber बुक की और इसी दौरान उन्हें सुनीता विलियम्स दिख गईं। उनके साथ सैल्फी लेने के लिए सभी दौड़ पड़े। आनंद महिंद्रा ने सुनीता विलियम्स से लिफ्ट मांगी। सुनीता विलियम्स ने उन्हें लिफ्ट दी और उनकी मंजिल तक पहुंचाया। आनंद महिंद्रा ने चोरों की एक सेल्फी भी शेयर की।

Advertisement
First Published - June 26, 2023 | 5:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement