facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

WMO की रिपोर्ट में खुलासा: दुनिया की केवल एक तिहाई नदियों में ही सामान्य स्तर का पानी, कई जगह हालत गंभीर

Advertisement

साथ ही इस रिपोर्ट में कहा गया है कि 2024 में दुनिया का अधिकांश भाग गर्म और सूखा रहा व यह रिकॉर्ड पर सबसे गर्म वर्ष भी दर्ज किया गया

Last Updated- September 18, 2025 | 9:58 PM IST
rivers
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

नदियों में पानी पर रिपोर्ट में एक चौंकाने वाली बात सामने आई है, जिसमें मौसमी बदलावों की ओर कई स्पष्ट संकेत किए गए हैं। विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) की गुरुवार को जारी ‘द स्टेटस ऑफ ग्लोबल वाटर रिसोर्सेज इन 2024 रिपोर्ट’ में कहा गया है कि दुनिया भर की केवल एक तिहाई नदियों में 2024 में पानी सामान्य सीमा के भीतर था। यही नहीं, लगभग 60 प्रतिशत नदियों में लगातार छठे वर्ष या तो बहुत अधिक या बहुत कम पानी दिखा।

स्टेटस ऑफ ग्लोबल वाटर रिसोर्सेज रिपोर्ट में राष्ट्रीय मौसम विज्ञान और जल विज्ञान सेवाओं, वैश्विक डेटा केंद्रों, जल विज्ञान मॉडलिंग समुदाय के सदस्यों और नासा, ईएसए, जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेस, वर्ल्ड ग्लेशियर मॉनिटरिंग सर्विस, ग्लोबल रनऑफ डेटा सेंटर तथा इंटरनैशनल ग्राउंड वाटर असेसमेंट सेंटर जैसे सहायक संगठनों सहित जल विज्ञान विशेषज्ञों के विस्तृत नेटवर्क की राय शामिल की गई है।

इस रिपोर्ट में कहा गया है कि 2024 में दुनिया का अधिकांश भाग गर्म और सूखा रहा। यह रिकॉर्ड पर सबसे गर्म वर्ष भी दर्ज किया गया। इसमें कई क्षेत्रों में भीषण सूखा पड़ा तो कई अन्य क्षेत्रों में विनाशकारी बाढ़ भी आई।

रिपोर्ट के अनुसार उसी साल झील की सतहों का तापमान असामान्य रूप से अधिक पाया गया। दुनिया भर की लगभग सभी 75 मुख्य झीलों में औसत से अधिक जल स्तर दर्ज किया गया। इसमें यह भी कहा गया है कि 2024 में लगातार तीसरे वर्ष सभी क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर ग्लेशियर पिघलने के मामले सामने आए। रिपोर्ट कहती है, ‘कई छोटे ग्लेशियर क्षेत्र पहले ही तथाकथित चरम जल बिंदु पर पहुंच चुके हैं या पहुंचने वाले हैं। जब एक ग्लेशियर का पिघलना अपने अधिकतम वार्षिक अपवाह तक पहुंच जाता है तो उसे चरम जल बिंदु कहते हैं। इसके बाद ग्लेशियर का आकार कम हो जाने के कारण पिघलने की दर भी घट जाती है।’

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि संयुक्त राष्ट्र के आकलन के अनुसार, अनुमानित 3.6 अरब लोगों को प्रति वर्ष कम से कम एक महीने तक पानी की कमी का सामना करना पड़ता है और 2050 तक प्रभावित लोगों की संख्या बढ़कर 5 अरब से अधिक हो सकती है।

विश्व मौसम विज्ञान संगठन के महासचिव सेलेस्टे साउलो ने एक बयान में कहा, ‘पानी हमारे समाज के अस्तित्व को बचाए-बनाए रखता है। यह हमारी अर्थव्यवस्थाओं को ताकत प्रदान करता है और पारिस्थितिक तंत्र को भी मजबूत करता है। इस सब के बावजूद दुनिया के जल संसाधन भारी दबाव से जूझ रहे हैं। इसका सीधा असर चरम जल संबंधी खतरों और आजीविका पर बढ़ते प्रभाव के रूप में दिखा है।’

रिपोर्ट में क्षेत्रवार आंकड़ों के बारे में कहा गया है कि 2024 में कजाकिस्तान और दक्षिणी रूस, पाकिस्तान और उत्तरी भारत, दक्षिणी ईरान और उत्तर-पूर्वी चीन में सामान्य से अधिक नमी वाले क्षेत्र दर्ज किए गए।  उसी साल कजाकिस्तान और रूस सहित एशिया के कुछ हिस्सों में नदियों में सामान्य से अधिक पानी की स्थिति थी, जबकि गंगा, गोदावरी और सिंधु जैसी प्रमुख घाटियों में भी सामान्य से अधिक पानी देखा गया। रिपोर्ट के अनुसार पश्चिम और मध्य एशिया में झीलों का स्तर सामान्य से बहुत कम था।

Advertisement
First Published - September 18, 2025 | 9:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement