facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पंजाब : पटियाला में गुरुद्वारा परिसर में शराब पीने पर महिला की गोली मारकर हत्या

Advertisement

पटियाला में एक गुरुद्वारा परिसर में कथित रूप से शराब पीने के कारण एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई

Last Updated- May 15, 2023 | 10:18 AM IST
dead

Punjab: पटियाला में एक गुरुद्वारा परिसर में कथित रूप से शराब पीने के कारण एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पटियाला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वरुण शर्मा के अनुसार घटना रविवार शाम को हुई।

Punjab Police ने बताया कि परमिंदर कौर नामक महिला ने दुखनिवारण साहिब गुरुद्वारा के ‘‘सरोवर’’ के पास कथित रूप से शराब पी थी।

अर्बन इस्टेट फेज वन निवासी 32 वर्षीय महिला को निर्मलजीत सिंह नामक व्यक्ति ने कई गोली मारीं। सिंह नियमित रूप से गुरुद्वारा आता था।

शर्मा ने कहा, ‘‘परमिंदर कौर गुरुद्वारा दुखनिवारण साहिब के सरोवर के पास शराब पी रही थी। जब संगत को इसका पता चला तो उन्होंने उसे प्रबंधक कार्यालय ले जाने का फैसला किया। हालांकि, वहां मौजूद निर्मलजीत सिंह सैनी नामक व्यक्ति ने गुस्से में आकर महिला को गोली मार दी।’’

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, ‘‘सैनी ने अपने 32 बोर के लाइसेंसी रिवॉल्वर से महिला पर पांच राउंड गोलियां चलाईं।’’

पुलिस ने बताया कि कौर को अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूत्रों ने बताया कि घटना में घायल एक व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत स्थिर बताई जाती है।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जो एक प्रॉपर्टी डीलर है और उसका कोई आपराधिक इतिहास नहीं है।

Advertisement
First Published - May 15, 2023 | 10:12 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement