facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

टियर 2 शहरों की महिलाएं श्रमबल का हिस्सा बनने के लिए उत्साह से आगे आ रही- रिपोर्ट

Advertisement
Last Updated- January 18, 2023 | 4:54 PM IST
Lek Ladki Yojana: Lek Ladki Yojana to make girls millionaires implemented in Maharashtra
BS

टियर 2 शहरों की महिलाएं अब श्रमबल का हिस्सा बनने को लेकर काफी उत्साहित हैं। यही नहीं कामकाज के घंटों में सुविधा और बेहतर आमदनी के अवसरों के लिए कुछ हटकर भूमिकाओं में भी काम करने को तैयार हैं।

वर्ष 2022 में रोजगार और पेशेवर नेटवर्किंग मंच ‘अपना’ पर टियर 1 और टियर 2 श्रेणी के शहरों के साथ इससे आगे के शहरों की 3.1 करोड़ से अधिक पेशेवरों ने बातचीत में हिस्सा लिया। मंच पर महिला उपयोगकर्ताओं की संख्या में सालाना आधार पर 36 फीसदी की वृद्धि देखी गई।

रिपोर्ट के अनुसार, ‘अपना’ के मंच पर नई महिला उपयोगकर्ताओं की संख्या में लगभग 80 फीसदी की वृद्धि देखी गई। इसके अनुसार, पेटीएम, जोमैटो, रैपिडो और स्विगी जैसी कंपनियां अपने कार्यबल में विविधता लाने के प्रयास में महिलाओं के लिए सबसे अधिक पदों का विज्ञापन करने वाले शीर्ष भागीदारों में से रहीं।

रिपोर्ट में यह भी पाया गया कि पिछले वर्ष के दौरान महिला उपयोगकर्ता न केवल आवश्यकता से बाहर रोजगार की खोज में है बल्कि वे आर्थिक रूप से स्वतंत्र होने की इच्छा से भी बाहर निकल रही हैं और तेजी से प्रतिस्पर्धी नौकरी बाजार में अपनी पहचान बना रही हैं।

Apna.com के मुख्य कारोबार अधिकारी मानस सिंह ने बयान में कहा, ‘2022 में रात की पाली की नौकरियों के लिए 60 फीसदी से अधिक महिलाओं ने आवेदन किया था।’ हैदराबाद, कोलकाता और चेन्नई जैसे पहली श्रेणी के शहरों के अलावा इंदौर जैसे दूसरे स्तर के शहरों में महिलाओं की नियुक्ति के लिए विज्ञापन सालाना 28 फीसदी बढ़े हैं जबकि चंडीगढ़ और लखनऊ में इसमें 15 फीसदी की वृद्धि हुई।

यह भी पढ़ें: LinkedIn Job Report: इस साल पांच में से चार भारतीय नौकरी बदलने को तैयार

एक और खास बात यह रही है कि श्रम गहन क्षेत्रों मसलन डिलिवरी, लैब टेक्निशियन, कारखाने में काम करने और ड्राइवर के रूप में नियुक्ति के लिए महिलाओं की ओर से आवेदनों में 34 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। मंच पर अस्थायी नौकरी के लिए आवेदन 67 फीसदी बढ़े जबकि पूर्णकालिक या स्थायी नौकरी के लिए आवेदनों में 34 फीसदी की वृद्धि हुई।

Advertisement
First Published - January 18, 2023 | 4:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement