facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Women Reservation Bill : लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित होना संसदीय लोकतंत्र का स्वर्णिम पल – पीएम मोदी

Advertisement

पीएम मोदी ने निचले सदन में इस विधेयक को पारित करने में व्यापक सहयोग के लिए सत्ता पक्ष और विपक्ष के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

Last Updated- September 21, 2023 | 1:02 PM IST
PM Modi on Women Reservation Bill

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा में कल महिला आरक्षण विधेयक (Women Reservation Bill) के पारित होने को भारत की संसदीय यात्रा का स्वर्णिम पल करार देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि मातृशक्ति का भरोसा देश को नई दिशा देगा।

पीएम मोदी ने निचले सदन में इस विधेयक को पारित करने में व्यापक सहयोग के लिए सत्ता पक्ष और विपक्ष के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। सदन की कार्यवाही जैसे ही पूर्वाह्न 11 बजे शुरू हुई अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रधानमंत्री को सदन को संबोधित करने के लिए आमंत्रित किया और उन्होंने पूरे सदन का आभार व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि लोकसभा में कल का दिन भारत की संसदीय यात्रा का स्वर्णिम पल था।

उन्होंने कहा, ‘‘इसके हकदार इस सदन के सभी सदस्य हैं, इसके हकदार सभी दल के सदस्य और सभी दल के नेता भी हैं।’’ उन्होंने कहा कि निचले सदन में विधेयक पारित होने से देश की मातृशक्ति में नयी ऊर्जा का संचार हुआ है।

यह भी पढ़ें : Parliament Special Session: लोकसभा से मंजूरी मिलने के बाद महिला आरक्षण विधेयक राज्यसभा में भी पेश, चर्चा शुरू

उन्होंने कहा कि जब राज्यसभा में महिला आरक्षण विधेयक का अंतिम पड़ाव पूरा कर लेंगे तो देश की मातृशक्ति का भरोसा देश को नयी दिशा देगा। उन्होंने कहा, ‘‘मातृशक्ति को नयी ऊर्जा देने में आप सबों ने जो सहयोग दिया है, उसके लिए आप सभी को मैं दिल से अभिनंदन के लिए खड़ा हुआ हूं।’’

लोकसभा ने महिला आरक्षण संबंधी संविधान (128वां संशोधन) विधेयक, 2023 बुधवार को करीब आठ घंटे की चर्चा के बाद 2 के मुकाबले 454 वोट से अपनी स्वीकृति दी।

निचले सदन में कांग्रेस, सपा, द्रमुक, तृणमूल कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों ने Women Reservation Bill का समर्थन किया। हालांकि असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने विधेयक का विरोध किया। लोकसभा में ओवैसी समेत एआईएमआईएम के दो सदस्य हैं।

Advertisement
First Published - September 21, 2023 | 1:02 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement