facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Women’s Day: भारतीय कंपनियों के बोर्ड में महिलाओं की संख्या पिछले पांच वर्षों में बढ़ी: रिपोर्ट

Deloitte ने अपनी इस रिपोर्ट के लिए 50 देशों की 18,000 से अधिक कंपनियों का विश्लेषण किया। इसमें भारत की 400 कंपनियां शामिल हैं।

Last Updated- March 08, 2024 | 4:11 PM IST
Atishi will face the challenge of implementing Mahila Samman Yojana आतिशी के समक्ष महिला सम्मान योजना को लागू करना होगा चुनौती
Illustration: Binay Sinha

Women’s Day: भारतीय कंपनियों के निदेशक मंडल में पिछले पांच वर्षों के दौरान महिलाओं की संख्या धीरे-धीरे बढ़ी है। डेलॉयट ने शुक्रवार को एक रिपोर्ट में बताया कि 2023 में कंपनियों के बोर्ड में उनकी हिस्सेदारी 18.3 प्रतिशत थी। ‘निदेशक मंडल में महिलाएं: एक वैश्विक परिप्रेक्ष्य’ शीर्षक वाली इस रिपोर्ट में हालांकि कहा गया है कि यह आंकड़ा वैश्विक औसत 23.3 प्रतिशत से कम है।

डेलॉयट ने अपनी इस रिपोर्ट के लिए 50 देशों की 18,000 से अधिक कंपनियों का विश्लेषण किया। इसमें भारत की 400 कंपनियां शामिल हैं।

डेलॉयट दक्षिण एशिया की चेयरपर्सन शेफाली गोराडिया ने कहा, ”निदेशक मंडल की विविधता में एक आदर्श बदलाव जरूरी है। चूंकि कई कंपनियां सीईओ या सीएफओ का अनुभव वालों को बोर्ड में शामिल करना चाहती हैं, इसलिए ये आंकड़े भविष्य के लिए आशावादी नजरिए को नहीं दर्शाते हैं। भारतीय कंपनियों को ऐतिहासिक रुझानों को तोड़ना चाहिए और पिछली भूमिकाओं के मुकाबले क्षमताओं को प्राथमिकता देनी चाहिए।”

Also read: Women’s Day: महिला दिवस पर पीएम मोदी का ऐलान, 100 रुपये सस्ता हुआ LPG सिलेंडर

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जारी रिपोर्ट में कहा गया कि भारतीय उद्योग जगत में महिलाओं की बोर्ड में हिस्सेदारी धीरे-धीरे बढ़ रही है। वर्ष 2023 में निदेशक मंडल में 18.3 प्रतिशत महिलाएं थीं, जबकि यह आंकड़ा 2018 में 13.8 प्रतिशत और 2021 में 17.1 प्रतिशत था।

First Published - March 8, 2024 | 2:58 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट