facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

GBC: वाराणसी में 15,000 करोड़ रुपये की 124 परियोजनाओं पर काम शुरू होगा

Advertisement

UP GBC : वाराणसी के लिए MoU करने वाले निवेशकों में से कुल 15,052.31 करोड़ के निवेश के लिए 124 निवेशक GBC का हिस्सा बनेंगे।

Last Updated- February 15, 2024 | 8:21 PM IST
वाराणसी में 15,000 करोड़ रुपये की 124 परियोजनाओं पर काम शुरू होगा, During GBC work on 124 projects worth Rs 15000 crore to begin in Varanasi

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित हो रही ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के दौरान वाराणसी में भी करीब 15,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर काम शुरू होगा।

वाराणसी में 43,000 से अधिक लोगों को मिलेगा रोजगार 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 फरवरी को ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का लखनऊ में उद्घाटन करेंगे। इस दौरान 10 लाख करोड़ रुपये से अधिक निवेश की 14,000 औद्योगिक परियोजनाओं पर काम की शुरुआत होगी। इस कार्यक्रम में वाराणसी में 124 निवेशक 15,000 करोड़ से अधिक के निवेश के लिए शामिल होंगे।

इस निवेश से वाराणसी में 43,000 से अधिक लोगों को रोजगार का अवसर मिलेगा। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के साथ प्रदेश के विभिन्न जिलों में भी इसी तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। वाराणसी में 10 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं लगाने वाले 81 निवेशक मुख्य कार्यक्रम में लखनऊ में शामिल होंगे।

अब युवाओं को रोजगार के लिए घर से दूर नहीं जाना पड़ेगा

वाराणसी के उपायुक्त उद्योग मोहन कुमार शर्मा ने बताया कि यहां उद्योग लगाने वाले 10 करोड़ से अधिक के 81 निवेशक हैं। यह 14,904.08 करोड़ रुपये का निवेश करने के लिए जीबीसी में लखनऊ में शामिल होंगे। इस निवेश से 42 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा।

शर्मा ने बताया कि 10 करोड़ से कम के 43 निवेशक 148.23 करोड़ के निवेश के लिए जिले स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में शमिल होंगे। इससे उद्योग में करीब डेढ़ हजार लोगों को रोजगार मिलेगा।

वाराणसी के लिए एमओयू करने वाले निवेशकों में से कुल 15,052.31 करोड़ के निवेश के लिए 124 निवेशक ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी  का हिस्सा बनेंगे। उन्होंने बताया कि पूर्वांचल में नए उद्योगों के स्थापित होने से अब युवाओं को घर से दूर नहीं जाना पड़ेगा, बल्कि बड़ी तादाद में लोगों को घर के पास ही नौकरियां मिलेंगी।

Advertisement
First Published - February 15, 2024 | 8:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement