facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

World Bank ने शिमला-नूरपुर में सड़क सुरक्षा परियोजना के लिए 51 करोड़ रुपये के अनुदान को दी मंजूरी

Advertisement
Last Updated- May 14, 2023 | 4:40 PM IST

विश्व बैंक ने शिमला और नूरपुर पुलिस जिलों में एकीकृत सड़क सुरक्षा प्रवर्तन प्रणाली स्थापित करने और कांगड़ा में पालमपुर-शीला चौक को “सुरक्षित गलियारे” के रूप में विकसित करने के लिए 51 करोड़ रुपये के अनुदान को मंजूरी दी है। अधिकारियों ने यहां यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक, इस परियोजना के तहत शिमला में एक यातायात प्रवर्तन नियंत्रण कक्ष की स्थापना और ‘इंटरसेप्टर’ और गश्ती वाहनों के लिए कोष का आवंटन, कुशल यातायात प्रबंधन प्रणाली, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) युक्त कैमरे और बचाव उपकरण की परिकल्पना की गई है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) संजय कुंडू ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि परियोजना के पहले चरण के लिए, शिमला और नूरपुर का चयन किया गया है और आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली को मजबूत करने के लिए दोनों पुलिस जिलों पर 42 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में होने वाली दुर्घटनाओं की संख्या 2017 में 3,114 से घटकर 2022 में करीब 2,600 हो गई है। कुंडू ने कहा, “”हमने हिमाचल में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए बहुत मेहनत की है और ना केवल पहाड़ी राज्यों के लिए बल्कि पूरे विश्व में एक आदर्श के तौर पर उभरे हैं।”

डीजीपी ने कहा कि विश्व बैंक ने परियोजना के लिए 51 करोड़ रुपये के अनुदान को मंजूरी दी है। पुलिस अधीक्षक (यातायात) संदीप धवल ने कहा कि एआई-संचालित कैमरों को लगाने के लिए शिमला जिले में 120 स्थानों की पहचान की गई है।

पुलिस ने कहा कि सुरक्षित गलियारा प्रदर्शन कार्यक्रम (एससीडीपी) के तहत कांगड़ा जिले में पालमपुर-शीला चौक को सुरक्षित गलियारे के रूप में विकसित करने के लिए चयनित किया गया है। पुलिस के मुताबिक, इसके लिए सुरक्षा संबंधी उपाय और डिजाइन में सुधार किया जाएगा जिसपर नौ करोड़ रुपये की लागत आएगी।

Advertisement
First Published - May 14, 2023 | 4:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement