facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

राजधानी अमारावती के निर्माण के लिए 15,000 करोड़ रुपये देगा विश्व बैंक: नायडू

Advertisement

नायडू ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि केंद्र ने पोलावरम परियोजना के निर्माण कार्यों के लिए 12,500 करोड़ रुपये जारी करने पर सहमति जतायी है।

Last Updated- October 09, 2024 | 6:22 AM IST
CM Chandrababu Naidu
Andhra Pradesh CM Chandrababu Naidu (File Photo)

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने मंगलवार को कहा कि विश्व बैंक राजधानी अमरावती के निर्माण के लिए राज्य सरकार को 15,000 करोड़ रुपये का कर्ज देने पर सहमत हुआ है। परियोजना पर काम दिसंबर से शुरू होगा।

नायडू ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि केंद्र ने पोलावरम परियोजना के निर्माण कार्यों के लिए 12,500 करोड़ रुपये जारी करने पर सहमति जतायी है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र की भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. राज्य में 85,000 करोड़ रुपये के निवेश से एक रिफाइनरी स्थापित करेगी। कंपनी वर्तमान में स्थान का चयन करने के लिए व्यवहार्यता अध्ययन कर रही है।

नायडू ने कहा, ‘‘विश्व बैंक अमरावती राजधानी के पहले चरण के निर्माण कार्यों के लिए 15,000 करोड़ रुपये देने पर सहमत हुआ है। इसपर दिसंबर में काम शुरू हो जायेगा। इस पर समयबद्ध तरीके से काम होगा।’’ एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि तेलंगाना और आंध्र प्रदेश दोनों लंबित मुद्दों को सुलझाने के लिए बातचीत कर रहे हैं।

Advertisement
First Published - October 9, 2024 | 6:22 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement