facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

World TB Day 2023: भारत वर्ष 2025 तक TB खत्म करने के लक्ष्य पर काम कर रहा – PM मोदी

Advertisement
Last Updated- March 24, 2023 | 2:25 PM IST
PM Modi

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि भारत की ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की प्राचीन भावना आधुनिक विश्‍व को एकीकृत दृष्टिकोण व समाधान दे रही है। विश्व क्षय रोग (टीबी) दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के ‘रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर’ में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय तथा संयुक्त राष्ट्र समर्थित संगठन ‘स्टॉप टीबी पार्टनरशिप’ द्वारा आयोजित ‘वन वर्ल्ड टीबी समिट’ को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि एक देश के तौर पर भारत की विचारधारा का प्रतिबिंब ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की भावना में झलकता है और यह प्राचीन विचार आधुनिक विश्व को एकीकृत दृष्टिकोण तथा समाधान दे रहा है। अपने संबोधन की शुरुआत ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से करते हुए उन्होंने कहा कि 2014 के बाद से भारत ने जिस नई सोच तथा दृष्टिकोण के साथ तपेदिक (टीबी) के खिलाफ काम करना शुरू किया वह वाकई ‘अभूतपूर्व’ है।

मोदी ने कहा, ”नौ वर्षों में टीबी के खिलाफ लड़ाई में भारत ने अनेक मोर्चों पर एक साथ काम किया है जैसे जनभागीदारी, पोषण के लिए विशेष अभियान, इलाज के लिए नई रणनीति, तकनीक का भरपूर इस्तेमाल और अच्‍छे स्‍वास्‍थ्‍य को बढ़ावा देने वाले ‘खेलो इंडिया’ और योग जैसे अभियान।” इसके पहले प्रधानमंत्री ने टीबी रोकथाम उपचार (टीपीटी) की आधिकारिक शुरुआत के रूप में टीबी मुक्त पंचायत समेत अनेक परियोजनाओं और क्षयरोग के लिए एक परिवार केंद्रित देखभाल मॉडल की शुरूआत की।

उन्होंने इस मौके पर भारत की वार्षिक टीबी रिपोर्ट 2023 भी जारी की। मोदी ने ‘नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड हाई कंटेनमेंट’ प्रयोगशाला की वाराणसी शाखा की आधारशिला भी रखी और ‘मेट्रोपॉलिटन पब्लिक हेल्थ सर्विलांस यूनिट’, वाराणसी का अनावरण किया। इस कार्यक्रम में प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ, केंद्रीय मंत्री डॉ मनसुख मांडविया व उप मुख्‍यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मोदी का स्वागत किया। इस आयोजन में दुनिया के कई देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

‘स्टॉप टीबी पार्टनरशिप’ की अधिशासी निदेशक डॉ लुसिका दितिउ ने प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि भारत में 2025 तक क्षय रोग समाप्त हो जाएगा। उन्होंने नारा दिया ”टीबी हारेगा-इंडिया जीतेगा, टीबी हारेगी-दुनिया जीतेगी।” इससे पहले, शुक्रवार की सुबह प्रधानमंत्री मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे जहां हवाई अड्डे पर मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ समेत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई प्रमुख नेताओं ने उनका स्वागत किया।

Advertisement
First Published - March 24, 2023 | 2:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement