facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

World TV Day: आज है वर्ल्‍ड टेलीविजन डे, क्या आप जानते हैं भारत में कब आया था टीवी? जानें इस खास दिन से जुड़ी खास बातें

Advertisement

पहला विश्व टेलीविजन फोरम 21 नवंबर 1996 में शुरू हुआ, जिसे संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ल्‍ड टेलीविजन डे का नाम दिया।

Last Updated- November 21, 2023 | 11:32 AM IST
Television
World TV Day

इंटरनेट के आने से लोगों का इंफोटेनमेंट का तरीका काफी बदल गया है। लेकिन फिर भी लोगों ने टीवी को खुद से दूर अभी नहीं किया है। हालांकि, अब टीवी भी स्मार्ट बन गया है, जो कि इंटरनेट के जरिए चलता है। टेलीविजन के अविष्कार होने से देश-दुनिया में क्रांति आई। इसके माध्यम से लोगों को मनोरंजन, शिक्षा, राजनीति जैसे अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़ी जानकारी घर बैठे ही मिल जाती है।

आपको बताते चलें कि हर साल 21 नवंबर को World Television Day मनाया जाता है। आइए, इसका कारण बताते हैं-

वर्ल्‍ड टेलीविजन डे कब हआ शुरू?

पहला विश्व विश्व टेलीविजन फोरम 21 नवंबर 1996 में शुरू हुआ, जिसे संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ल्‍ड टेलीविजन डे का नाम दिया। इस दिन के बाद से 21 नवंबर को हर साल वर्ल्‍ड टेलीविजन डे मनाया जाता है।

किसने किया था टीवी का आविष्‍कार?

ऐसा कहा जाता है कि टीवी का आविष्कार एक स्कॉटिश इंजीनियर जॉन लोगी बेयर्ड ने साल 1924 में किया था। इसके बाद फार्न्सवर्थ ने साल 1927 में दुनिया का पहला वर्किंग टीवी का निर्माण किया।

वर्किंग टीवी के अविष्कार होने के बाद इस 1 दिसंबर 1928 को मीडिया के सामने दिखाया। उस दौरान टीवी ब्लैक एंड व्हाइट होता था। फिर साल 1928 में ही जॉन लोगी बेयर्ड ने कलर टेलीविजन का आविष्कार किया। हालांकि, पब्लिक के लिए कलर में ब्रॉडकास्टिंग साल 1940 में हुई थी।

आइए, जानते हैं भारत में कब और कैसै शुरू हुआ टीवी का सफर?

भारत में टीवी का सफर शुरु करने में यूनेस्को (UNESCO) ने अहम भूमिका निभाई है। UNESCO की मदद से देश में पहली बार साल 1959 में नई दिल्ली में टीवी पेश किया गया था। आकाशवाणी भवन में टीवी का पहला ऑडिटोरियम भवन बनाया गया, जिसका उद्घाटन राष्‍ट्रपति डॉ. राजेन्‍द्र प्रसाद ने किया था। शुरुआती समय में टीवी पर नागरिकों के कर्तव्‍य और अधिकार, ट्रैफिक रूल्‍स, स्‍वास्‍थ्‍य से जुड़े कार्यक्रम सप्ताह में दो बार एक घंटे के लिए चलाए जाते थे। इसके बाद साल 1972 में टीवी की सर्विस मुंबई और अमृतसर पहुंची। 1975 तक देश में टीवी की सेवाएं 7 शहरों में शुरू हो गई थी। 1980 तक टीवी देश के हर हिस्से में पहुंच गया था। भारत में पहला कलर्ड टीवी 15 अगस्त 1982 में आया था।

डेली सोप की शुरुआत

भारत का पहला डेली सोप यानी टीवी सीरियल ‘हम लोग’ था। इस सीरियल को फिल्‍म अभिनेता अशोक कुमार ने बनाया था। इस सीरियल में मनोज पाहवा, सीमा पहवा, दिव्या सेठ शाह, सुषमा सेठ, लवलीन मिश्रा, जयश्री अरोड़ा, राजेश पुरी, विनोद नागपाल, जैसे कई कलाकारों ने महत्‍वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं थीं।

इस सीरियल का लास्ट एपिसोड 17 दिसंबर 1985 को टेलीकास्ट हुआ था।इस पॉपुलर टीवी शो के बाद टीवी पर कई अन्‍य और सीरियल्‍स का प्रसारण का भी सिलसिला शुरू हो गया था।

Advertisement
First Published - November 21, 2023 | 11:32 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement