facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Wrestlers vs WFI : दिल्ली के 360 गांवों के प्रतिनिधि जंतर-मंतर पर जाकर पहलवानों का समर्थन करेंगे – AAP

Advertisement
Last Updated- May 02, 2023 | 4:14 PM IST
Wrestlers protest at Jantar Mantar

आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को कहा कि पार्टी के विधायकों और पार्षदों सहित दिल्ली के 360 गांवों के प्रतिनिधि जंतर-मंतर पर जाकर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के साथ एकजुटता प्रकट करेंगे। यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में ‘आप’ की दिल्ली इकाई के संयोजक गोपाल राय ने कहा कि जिन पहलवानों ने देश का नाम रोशन किया है, आज वे विपरीत दौर से गुजर रहे हैं।

पहलवान पिछले महीने की 23 तारीख से भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर खिलाड़ियों का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

राय ने कहा, ‘‘कल उन्होंने भारी बारिश के बावजूद धरना जारी रखा। प्रधानमंत्री के पास उनकी बात सुनने के लिए समय नहीं है। उच्चतम न्यायालय ने प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है। यहां तक खेल मंत्री भी उनकी गुहार सुनने को तैयार नहीं हैं।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उनको बदनाम करने में व्यस्त है। राय ने कहा, ‘‘वे (भाजपा) आंदोलन को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। वे तंबू लगाने की अनुमति नहीं दे रहे हैं। वे वहां पर माइक लगाने की अनुमति नहीं दे रहे हैं। पूरा देश देख रहा है। लोग सोशल मीडिया के जरिये पहलवानों का समर्थन कर रहे हैं और वे जंतर मंतर भी पहुंच रहे हैं।’’

उन्होंने उन दिनों को याद किया जब किसान आंदोलन को कथित तौर पर दबाने की कोशिश की गई थी। राय ने कहा कि भाजपा नीत केंद्र सरकार को झुकना पड़ा और तीन कृषि कानून वापस लेने पड़े। उन्होंने कहा, ‘‘कल प्रदर्शनकारी पहलवानों का समर्थन करने के लिए विधायकों और पार्षदों सहित दिल्ली के 360 गांवों के प्रतिनिधि पूर्वाह्न 11 बजे जंतर-मंतर जाएंगे।’’

प्रदर्शनकारी पहलवानों ने नाबालिग सहित सात खिलाड़ियों का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में डल्ब्यूएफआई अध्यक्ष सिंह के खिलाफ आपराधिक मुकदमा चलाने की मांग की है। दिल्ली पुलिस ने सात महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर शुक्रवार को दो प्राथमिकी दर्ज की।

प्रदर्शन कर रहे पहलवानों ने महासंघ अध्यक्ष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश देने के लिए उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।

Advertisement
First Published - May 2, 2023 | 4:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement