facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

‘नौकरी डॉट कॉम’ की वेबसाइट पर भारत का गलत नक्शा अपलोड, नोएडा पुलिस ने मामला किया दर्ज

Advertisement

इस मामले में भारत सरकार के पोर्टल पर शिकायत की गई थी जहां से इसकी जानकारी भारतीय सर्वेक्षण विभाग को दी गई

Last Updated- February 20, 2023 | 10:46 AM IST
Police

रोजगार संबंधी जानकारी देने वाली ‘नौकरी डॉट कॉम’ की वेबसाइट पर भारत का गलत नक्शा अपलोड करने के मामले में भारतीय सर्वेक्षण विभाग के एक अधिकारी की शिकायत पर नोएडा पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) रजनीश वर्मा ने बताया कि भारतीय सर्वेक्षण विभाग के निदेशक एवं नोडल अधिकारी ताहिर मुस्तफा की शिकायत पर सेक्टर 126 थाने में मामला दर्ज किया गया है।

मुस्तफा के मुताबिक, ‘‘सेक्टर 132 स्थित ‘नौकरी डॉट कॉम’ के पोर्टल पर भारत का गलत नक्शा अपलोड किया गया था। विभागीय जांच में पता चला कि नक्शे में लद्दाख का गलत चित्रण किया गया था।

इस मामले में भारत सरकार के पोर्टल पर शिकायत की गई थी जहां से इसकी जानकारी भारतीय सर्वेक्षण विभाग को दी गई। जांच के बाद भारतीय सर्वेक्षण विभाग के अधिकारी ने इस मामले में सेक्टर 126 थाने में मामला दर्ज करवाया है।’’

एसीपी ने बताया कि शिकायत के आधार पर वेबसाइट के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी संशोधन अधिनियम 2008 की धारा 74 और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 502 (2) के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि इस मामले में कंपनी के अधिकारियों को नोटिस भेजा गया है और पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
First Published - February 20, 2023 | 10:42 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement