facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Yamuna pollution: अकेली दिल्ली नहीं, यमुना में प्रदूषण के कई राज्य जिम्मेदार

Advertisement

संसद की रिपोर्ट में खुलासा, उत्तराखंड-हिमाचल में जल गुणवत्ता बेहतर, लेकिन दिल्ली, यूपी और हरियाणा में प्रदूषण चरम पर

Last Updated- February 19, 2025 | 11:39 PM IST
Yamuna

उत्तर भारत में लाखों लोगों को आजीविका कमाने में मददगार यमुना नदी गंभीर प्रदूषण के संकट से जूझ रही है। अक्सर कहा जाता है कि नई दिल्ली में प्रवेश के साथ ही इस जीवनदायिनी नदी के पानी में जहर घुलना शुरू हो जाता है, लेकिन यह पूरी तरह सच नहीं है। आंकड़ों से पता चलता है कि कई अन्य राज्यों के खराब सीवेज ट्रीटमेंट संयंत्र भी नदी को जहरीला बनाने के लिए जिम्मेदार हैं।

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश इस मामले में अच्छा काम कर रहे हैं। उनके यहां जहां-जहां से यह नदी गुजर रही है, वहां स्थित प्रदूषण निगरानी केंद्र जल गुणवत्ता मानकों का पूरी तरह पालन कर रहे हैं। लेकिन वर्ष 2024 में जल संसाधनों पर संसद की स्थायी समिति द्वारा पेश रिपोर्ट के आंकड़ों से पता चलता है कि उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा के यमुना में प्रदूषण की निगरानी करने वाले केंद्रों की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है।

इस रिपोर्ट के अनुसार हरियाणा का एक भी जल गुणवत्ता निगरानी केंद्र मानकों पर खरा नहीं उतरता है। इसी प्रकार दिल्ली का एक केंद्र तो इन मानकों की पूर्ति करता है, लेकिन घुलित ऑक्सीजन, पीएच स्तर, जैव रासायनिक ऑक्सीजन मांग और मल कोलीफॉर्म आदि मानकों पर छह की हालत खस्ता है। उत्तर प्रदेश के जल गुणवत्ता निगरानी केंद्रों की स्थिति सबसे खराब है। इसके 12 केंद्रों में से केवल एक ही ऐसा है, जो पानी की गुणवत्ता जांचने के मानकों को पूरा करता है। अन्य सभी लचर अवस्था में हैं।

Advertisement
First Published - February 19, 2025 | 11:39 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement