facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Yamuna Water Level Update : खतरे के निशान के पार जाने के बाद यमुना के जलस्तर में आई गिरावट

Advertisement

केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) की वेबसाइट के अनुसार, बुधवार सुबह आठ बजे ओल्ड रेलवे ब्रिज पर यमुना नदी का जलस्तर 205.14 मीटर था।

Last Updated- August 16, 2023 | 11:43 AM IST
Yamuna Water Level

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर (Yamuna Water Level) मंगलवार को खतरे के निशान के पार 205.33 मीटर पर पहुंच गया था, लेकिन एक दिन बाद बुधवार सुबह जलस्तर घटना प्रारंभ हो गया।

यमुना नदी के जलग्रहण क्षेत्रों में गत दो दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से मंगलवार को नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया था। केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) की वेबसाइट के अनुसार, बुधवार सुबह आठ बजे ओल्ड रेलवे ब्रिज पर जलस्तर 205.14 मीटर था।

यमुना का जलस्तर मंगलवार दोपहर तीन बजे चेतावनी के निशान 204.5 मीटर को पार गया था और रात 10 बजे तक तेजी से 205.39 मीटर तक पहुंच गया।

सीडब्ल्यूसी के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हालांकि, दिल्ली में नदी का जलस्तर निकासी अभियान शुरू करने के स्तर 206.00 मीटर तक नहीं बढ़ेगा, बशर्ते पहाड़ी क्षेत्रों में अधिक बारिश न हो।’’

यह भी पढ़ें : Chandrayaan-3: ISRO ने दी खुशखबरी! चंद्रमा के और करीब पहुंचा चंद्रयान-3

दिल्ली में बुधवार को हल्की बारिश हुई और अगले कुछ दिन तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। हिमाचल प्रदेश में रविवार से हो रही बारिश में कम से कम 56 लोगों की मौत हो गयी है।

पिछले दो दिन से उत्तराखंड में भी बारिश का प्रकोप जारी है जिससे इमारतें क्षतिग्रस्त हो गयी और भूस्खलन से बदरीनाथ, केदारनाथ और गंगोत्री तक जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध हो गए हैं।

उत्तराखंड के देहरादून में आपदा नियंत्रण कक्ष ने कहा कि बारिश के कारण ज्यादातर नदियां उफान पर हैं। दिल्ली को जुलाई के मध्य में अभूतपूर्व जलभराव और बाढ़ से जूझना पड़ा था। इतना ही नहीं, यमुना का जल 13 जुलाई को 208.66 मीटर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था। दिल्ली में बाढ़ के कारण 27,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया था।

बाढ़ के कारण करोड़ों का नुकसान हुआ है। नदी 10 जुलाई से लगातार आठ दिन तक खतरे के निशान से ऊपर 205.33 मीटर पर बहती रही थी।

Advertisement
First Published - August 16, 2023 | 11:34 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement